Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 August Spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर को अभिनव की तस्वीर मिलती है, जिसपर हाल लगा होता है। ऐसे में रूही भी वो तस्वीर देख लेती है और समझ जाती है की अभिनव की मौत हो गई है।
अबीर को लगेगा सदमा
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अबीर को बतात देती है कि अभिनव भगवान को प्यारे हो गए हैं। यह बात सुन अबीर को शॉक लग जाता है, वो मानने को तैयार ही नहीं होता है उसे लगता है कि अभिनव कसौली में है। अबीर अक्षरा से कसौली जाने की जिद्द करेगा, लेकिन अक्षरा जिद के आगे हार मान लेगी। अक्षरा सामान कार में रख देगी, लेकिन अकेले कार में खूब रोने लगेगा। अबीर की हालत देख टूट जाएगा और अक्षरा को सलाह देगा की अभिनव की मौत का सच बताना होगा।
मंजरी पहुंची गोयनका निवास
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा फैसला करती है कि वो अबीर को अभिमन्यु का सच बता देगी। वहीं दूसरी तरफ मंजरी को बात सताएगी की क्या अक्षरा ने अबीर को सच बता दिया होगा, अगर हां तो अबीर अभिमन्यु से नफरत करने लगेगा। मंजरी तुरंत गोयनका निवास पहुंच जाएगी, जहां वो अक्षरा से पूछेगी। जवाब में अक्षरा कहेगी कि अभिनव की मौत कोई हादसा नहीं था आपके बेटे की सोची समझी चाल थी हमारी जिंदगी नर्क बनाने के लिए। ऐसे में पीछे अबीर की गिरने की आवाज आती है और वो बेहोश हो जाता है।
