टीवी मसाला

Anupamaa Major Twist: मौत के मुंह में समाएगी बिगड़ैल पाखी, अनुपमा के सिर आएगा बेटी की मौत का इल्जाम?

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी शो की टीआरपी रेटिंग काफी गिर गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही सड़क हादसे में पाखी की मौत हो जाएगी, जिसका इल्जाम अनुपमा के सिर पर आएगा।

Image

'अनुपमा' में आएगा बड़ा भूचाल

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो भले ही टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन इसकी रेटिंग में भारी गिरावट आई है। वहीं 'अनुपमा' की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसमें एक साथ कई ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' में माया के बाद एक और शख्स की मौत होने वाली है, जिसका इल्जाम किसी और पर नहीं बल्कि अनुपमा के सिर पर ही आने वाला है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले दिनों में भूचाल मचने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा और वनराज की बेटी पाखी सड़क हादसे का शिकार हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस हादसे में पाखी की मौत भी हो जाएगी। वहीं इसका इल्जाम भी 'अनुपमा' के सिर पर ही आएगा। बता दें कि 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में भी देखने को मिला कि अनुपमा अधिक का कॉलर पकड़कर पूछती है कि उसकी बेटी कहां है, क्योंकि वो दो दिन से गायब है। इसपर अधिक अनुपमा को उल्टा जवाब देता है और कहता है, "अपने आप से पूछो, जिसने पाखी को यह सब करने के लिए मजबूर किया है।" अधिक अपनी चाल से अनुपमा को सबकी नजरों में विलेन बना देता है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले इस भयानक ट्विस्ट के लिए फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं, हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' में आज दिखाया गया कि पाखी को किसी का फोन आता है और वह अचानक कहीं चली जाती है। वहीं शाह हाउस में सब उसका इंतजार करते हैं, लेकिन वह नहीं पहुंचती।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article