टीवी मसाला

YRKKH: TRP गिरते ही मेकर्स ने की लीप की प्लानिंग? हर्षद-प्रणाली ने शो छोड़ने पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Ami Trivedi Break Silence On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर खबर आ रही है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है। इस चक्कर में हर्षद चोपड़ा व प्रणाली राठौड़ को शो को बाय-बाय भी कहना पड़ेगा। इस मामले पर अब एक्ट्रेस एमि त्रिवेदी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'ये रिश्ता क्या क्या कहलाता है' में लीप पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Ami Trivedi Break Silence On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ का एमि त्रिवेदी (Ami Trivedi) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लेकिन शो की टीआरपी रेटिंग दिन पर दिन गिरती जा रही है। फैंस का मानना है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में कोई दिलचस्पी नहीं बची है। इन सबके बीच यह भी खबर आ रही थी कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा शो छोड़कर चले जाएंगे। इस मामले पर अब हर्षद और प्रणाली की को-स्टार एमि त्रिवेदी ने चुप्पी तोड़ी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर एमि त्रिवेदी (Ami Trivedi) से सवाल किया गया कि क्या शो में दर्शकों को लीप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उनसे हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के बारे में भी पूछा गया। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "हम भी यही सवाल पूछ रहे हैं। ईमानदारी से बताऊं तो मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। कहानी जैसे मुड़ती है, हम उसी रास्ते पर चल पड़ते हैं। हमें केवल दो एपिसोड की कहानी दी जाती है और हमें केवल उनके बारे में ही मालूम होता है। तो मुझे तो कुछ भी पता नहीं है। जितना समझ आ रहा है कि ये बातें फैल रही हैं, लेकिन देखते हैं कि आगे चलकर आखिर होगा क्या। हमें कुछ नहीं बताया गया है।"

राजन शाही से भी हुआ था सवाल

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले लीप को लेकर राजन शाही (Rajan Shahi) से भी सवाल किया गया था। इसके साथ ही उनसे पूछा गया था कि क्या हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शो छोड़ रहे हैं? इसपर उनका कहना था कि कोई भी शो छोड़कर नहीं जा रहा है, हर्षद और प्रणाली भी नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article