Shah Rukh Khan Dunki New Update: प्रियंका चाहर चौधरी के फैन्स उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। सभी को इंतजार है एक्ट्रेस द्वारा राजकुमार हिरानी की डंकी की पुष्टि का। क्योंकि जब प्रियंका, बिग बॉस 16 से बाहर आईं, तो उन्हें सलमान खान ने शाहरुख खान से मिलने के लिए कहा है। तब प्रियंका ने कहा कि उनके लिए उन्होंने जो कुछ भी किया वह आभारी हैं। हालांकि प्रियंका ने शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म का हिस्सा बनने पर चुप्पी साध रखी है। अब एक इनसाइडर ने खुलासा किया है कि केवल प्रियंका ही नहीं बल्कि अंकित गुप्ता को भी डंकी में एक छोटी भूमिका के लिए संपर्क किया गया है और दोनों को फिल्म में एक कपल की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिल सकता है।
दरअसल डंकी फिल्म कनाडा में पंजाबी के अस्तित्व की दुर्दशा पर आधारित है। हालांकि, कुछ भी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है और हम भी डंकी के लिए राजकुमार हिरानी के किसी प्रस्ताव के बारे में प्रियंका और अंकित के बात करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल बिग बॉस 16 फेम अंकित ने किसी भी ऑफर से इनकार नहीं किया है और कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब बाद में पूछा गया कि क्या वह इस तरह की भूमिका को स्वीकार करेंगे तो अंकित ने कहा, 'मैं भूमिका जानने के बाद ही फैसला कर सकता हूं।'
आपको बताते चलें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता सबसे पसंदीदा टेलीविजन ऑनस्क्रीन कपल हैं। दोनों ही पंजाब में बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं कल देर शाम प्रियंका को राजकुमार हिरानी के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। इसी के बाद से अच्छी खबर की उम्मीद ही की जा रही है। वहीं अगर अंकित गुप्ता भी इसका हिस्सा बनते हैं तो वाकई दोनों से फैन्स के लिए ये ट्रीट होगी।
