बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Heropanti 2, फिल्म के हश्र पर ऐसा था Tiger Shroff का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:58 AM IST

Tiger Shroff on Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ ने बॉक्स ऑफिस पर वॉर जैसी सुपरहिट फिल्म दी है तो कई फ्लॉप्स भी उनके खाते में हैं। यहां देखें कि हीरोपंती 2 के पिटने के बाद उनका हाल कैसा था।

Image

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Heropanti 2, फिल्म के हश्र पर ऐसा था Tiger Shroff का हाल

Tiger Shroff on Heropanti 2: साल 2022 का शुरूआती समय बॉलीवुड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल की बहुत बुरी तरह से पिटने वाली फिल्मों की लिस्ट में, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की हीरोपंती 2 का नाम भी शामिल है। अप्रैल माह में रिलीज हुई फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्सर देखा गया है कि कैसे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इसकी असफलता को खुले दिल से स्वीकारा है तथा इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कॉफी विद करण 7 के एक एपिसोड में कृति सेनन के साथ आए टाइगर ने, एक बार फिर इस विषय को छेड़ा था। हालांकि टाइगर ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में इससे जुड़ा फैन का एक किस्सा शेयर किया। और बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने का उन पर कैसा असर हुआ था और उनके लिए बॉक्स ऑफिस के असल मायने क्या हैं?

हीरोपंती 2 करके टाइगर को कैसा लगा?

हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ किया था, जिसमें उनके फैन्स ने अभिनेता की पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़े कई सवाल किए। इन्हीं सवालों में एक फैन का सवाल था कि हीरोपंती करके आपको कैसा लगा? इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर ने कहा कि रिलीज होने से पहले बड़ा मजा आया... रिलीज के बाद एल लग गए।

इस वजह से डिप्रेस थे टाइगर

करण ने भी जब उनसे फिल्म की बुरी हार के विषय में पूछा, तो टाइगर ने बहुत संजीदगी से इस बात का जवाब दिया। उन्होंने कहा मेरा दिल टूट चुका था, मैं बिल्कुल डिप्रेस्ड था। मैं एक बहुत ही एक्सट्रीम व्यक्ति हूं। हालांकि में ये नहीं कहूंगा कि मैंने कोई बहुत बड़ा त्याग किया है, क्योंकि जो मैं करता हूं वो मुझे पसंद है। और मेरे कोई बहुत सारे दोस्त या कोई सोशल लाइफ नहीं है। टाइगर के साथ करण ने भी हीरोपंती 2 की पोस्ट रिलीज असफलता को लेकर एक और खुलासा किया था। करण ने बताया कि कैसे टाइगर ने स्ट्रेस के चक्कर में बहुत ज्यादा फैल्यर ईटिंग की थी।

बॉक्स ऑफिस के ये मायने है टाइगर के लिए

फिल्मों के रिव्यूज और क्रिटिक्स कुछ भी कहें, असल कहानी तो बॉक्स ऑफिस ही कहता है। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने और अच्छे नंबरों से अपना प्रदर्शन साबित करने की बात करते हुए टाइगर कहते हैं कि अब मेरी भूख और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे ये नहीं चाहिए कि कोई आकर कहे कि कितना महान काम किया है, देखो उसने कितना अच्छा काम किया है। मेरे लिए, मेरी मान्यता बॉक्स ऑफिस है, और मैं उन सीटीयों उन तालीयों के लिए जिंदा हूं जो दर्शक मेरे लिए बजाते हैं। जब मैं स्क्रीन पर उतरता हूं।

काम की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की झोली कई बेहतरीन फिल्मों से भरी हुई है। हाल ही में करण जौहर ने भी अपनी आगामी फिल्म स्क्रू ढीला में टाइगर श्रॉफ के होने की घोषणा की है। इसके साथ टाइगर पहले से ही कृति सेनन के साथ गणपथ में नजर आने वाले हैं। तथा अक्षय कुमार के साथ उनकी बड़े मियां छोटे मियां भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article