टीवी मसाला

Bigg Boss 18: स्प्रे टास्क में कशिश कपूर और ईशा सिंह ने चुन-चुनकर लिया बदला, चाहत पांडे को दिया 'लीच' का टैग

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar Promo: हाल ही में वीकेंड के वॉर का नया प्रोमो सामने आया है । बिग बॉस घरवालों को नया टास्क देने वाले हैं। इस टास्क में उन सदस्यों के चेहरे पर स्प्रे करना होगा जिनका पिछले हफ्ते घर में कोई वजूद नहीं रहा ।

Image

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar Promo

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar Promo: टीवी का चर्चित शो बिग बॉस सीजन 18 ( Bigg Boss 18) के साथ धूम मचा रहा है। शो में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिनाले के नजदीक आते-आते शो और भी रोमांचक होता जा रहा है। इस हफ्ते वीकेंड के वॉर में भी जबरदस्त घमासान फैंस को देखने को मिलेगा। बात करें शो के लेटेस्ट प्रोमो की तो, बिग बॉस ने घर वालों को नया टास्क दिया है। जिसमें कशिश कपूर और ईशा सिंह सभी घरवाले अपना बदला लेने वाले हैं।

हाल ही में वीकेंड के वॉर का नया प्रोमो सामने आया है। बिग बॉस घरवालों को नया टास्क देने वाले हैं। इस टास्क में उन सदस्यों के चेहरे पर स्प्रे करना होगा जिनका पिछले हफ्ते घर में कोई वजूद नहीं रहा । एक-एक कर उन सदस्यों के चेहरे पर फॉग स्प्रे करना होगा जो घर में अच्छे से खेल नहीं रहे। सबसे पहले ईशा सिंह( Eisha Singh) आती हैं और दिग्विजय राठी( Digvijay Rathi) को टारगेट करती है। वह दिग्विजय के चेहरे पर स्प्रे करते हुए कहती है कि आपका पिछले कुछ दिनों में कोई वजूद नहीं रहा। पहले जब आप शो में आए तो मुझे लगा था आपमें दम होगा और अब आप फीके पड़ गए हैं। ईशा के बाद विवियन डिसेना ने भी दिग्विजय राठी को टारगेट किया और स्प्रे किया।

कशिश ने चाहत को कहा लीच

करणवीर मेहरा( Karanveer Mehra) ने रजत दलाल( Rajat Dalal) को टारगेट करते हुए उन्हें हेडलेस चिकन कहते हैं। सबसे मजेदार तो वो पल होगा जब कशिश कपूर( Kashish Kapoor) चाहत पांडे( Chahat Pandey) को लीच कहकर बुलाती है। कशिश चाहत को कहती है कि यह एक होस्ट ढूंढती है और उसके साथ चिपक जाती है, जैसे एक लीच सारा खून चूस लेती है वैसे ही चाहत भी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article