टीवी मसाला

ट्रोलर को ऊर्फी जावेद की खरी खरी, फ्री में कपड़े देने वाली महिला को ऐसे दिया करारा जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 06:10 PM IST

Uorfi Javed Savage Reply To A Troller: अपने बोल्ड अंदाज के लिए फेमस अदाकारा ऊर्फी जावेद को आए दिन ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक महिला ने ऊर्फी जावेद को कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्होंने उस ट्रोलर की क्लास लगा दी।

Image

ट्रोलर को ऊर्फी जावेद की खरी खरी, फ्री में कपड़े देने वाली महिला को ऐसे दिया करारा जवाब

KEY HIGHLIGHTS
  • बोल्ड अंदाज को लेकर ऊर्फी जावेद आए दिन होती हैं ट्रोल।
  • अदाकारा को फ्री में कपड़े देने की बात कर रही थी ट्रोलर।
  • ऊर्फी जावेद ने रिप्लाई कर दिया करारा जवाब।

Uorfi Javed Savage Reply To A Troller: अपने बोल्ड और अजीबोगरीब स्टाइल के लिए फेमस ऊर्फी जावेद को आए दिन ट्रोल किया जाता है। ना ही सिर्फ आम लोगों के बल्कि एक्ट्रेस कई सेलेब्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस को लोगों के भद्दे कमेंट्स का सामना कर पड़ रहा है। हाल ही में एक महिला ने एक्ट्रेस को फ्री में कपड़े देने की बात कही जो शायद ऊर्फी को पसंद नहीं आई। उस महिला को रिप्लाई करते हुए एक्ट्रेस ने उसकी क्लास लगा दी।

ऊर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर कमेंट करने वाली एक महिला ने लिखा 'ऊर्फी जावेद क्या आपको कपड़ों की जरूरत है? हम आपकों कुछ कपड़े भेज सकते हैं क्योंकि हम एनजीओ में काम करते हैं और आपकी मदद करके हमें अच्छा लगेगा। और मैं यह आशा करती हूं कि मीडिया उन्हें इतना महत्व देना बंद करदे। इसका जवाद देते हुए ऊर्फी जावेद ने कहा 'हां, जरूर मुझे ये अच्छा लगेगा, और अब जब हम एक दूसरे की मदद कर रहे हैं तो मैं आपको आपकी नाक लौटाना चाहती हूं, जो मेरे बिजनेस में घुस रही है।'

Uorfi Javed Savage Reply

Uorfi Javed Savage Reply

एक्ट्रेस को अपने कपड़ों की वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ता है लेकिन वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। कुछ दिन पहले अदाकारा का झगड़ा टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ हो गया था। यह दोनों एक दूसरे को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रही थीं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वह मीडिया वालों को कह रही थीं कि वह उनकी पूरी वीडियो बनाएं ताकि उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा सके। दरअसल, कई सेलेब्स ऊर्फी को निशाना बनाते हुए कह चुके हैं कि कई लोग तो सिर्फ फोटो क्लिक करवाने के लिए एयरपोर्ट आते हैं। ऐसे में अदाकारा ने इन सबको जवाब देते हुए पैपराजी को अपनी पूरी वीडियो बनाने के लिए कहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article