Janhvi Kapoor on The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ (Mili) के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाली हैं। कपिल शर्मा शो पर जान्हवी अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ आई हैं। फिलहाल सोनी टीवी की तरफ से एपिसोड के प्रोमो शेयर किए गए हैं, जिनको देखकर लगता है कि एपिसोड लाजवाब होने वाला है। दरअसल जारी प्रोमों में साफ नजर आ रहा है कि जान्हवी कपूर सफेद रंग की साड़ी पहने अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के गेटअप में नजर आ रही हैं।
हवा हवाई गाने पर किया डांस
द कपिल शर्मा शो पर जान्हवी कपूर, श्रीदेवी के फेमस गाने हवा हवाई पर डांस करती नजर आ रही हैं। ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म का गाना हवा हवाई बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार गानों में से एक हैं जिसमें श्रीदेवी ने लाजवाब डांस किया था। हालांकि एक प्रोमो में ऐसा भी नजर आ रहा है कि पिता बोनी कपूर के साथ कपिल शर्मा शो में आना जान्हवी को भारी पड़ गया है, क्योंकि बोनी कपूर शो में जान्हवी की पोल खोलने लग गए।
बोनी कपूर ने खोली जान्हवी की पोल
जान्हवी कपूर के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर यह कहते नजर आ रहे हैं कि जान्हवी के कमरे में समान इधर-उधर बिखरा हुआ होता है, सामान भी बिखरा पड़ा रहता है। बोली कपूर ने कहा कि थैंक गॉड ये फ्लश तो खुद से कर लेती है। इसके साथ ही जब कपिल शर्मा ने पूछा कि आपकी मां साउथ से हैं और पापा पंजाबी, तो आपके घर पर खाने में क्या बनता है। इसपर जवाब देते हुए जान्हवी ने मजाक में कहा, ‘पापा इडली और पराठे साथ में खाते हैं’।
बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जान्हवी एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो एक फ्रीजर में बंद है और किसी तरह अपनी जिंदगी बचाने की हर कोशिश में लगी हुई है।
