बॉलीवुड

Janhvi Kapoor: ‘विजय देवरकोंडा को शादीशुदा ही समझें’! जाह्नवी कपूर ने रश्मिका मंदाना की ओर किया इशारा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:42 PM IST

Janhvi kapoor on Vijay Devarakonda Relationship with Rashmika Mandanna: जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म मिली की प्रमोशन के लिए काफी बिजी है। इस बीच उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जाह्नवी कपूर को अपने स्वयंवर के लिए तीन एक्टर्स को चुनने को कहा गया।

Image

Janhvi Kapoor and Vijay Deverakonda

KEY HIGHLIGHTS
  • जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘मिली’ रिलीज होने वाली है।
  • जाह्नवी ने विजय देवरकोंडा पर बड़ा खुलासा किया है।
  • जाह्नवी ने अपने स्वयंवर के लिए तीन एक्टर्स को चुनने को कहा गया था।

Janhvi Kapoor on Vijay Devarakonda: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि अब जाह्नवी ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी को अपने स्वयंवर के लिए तीन एक्टर को चुनने के लिए कहा गया था। जिसके बाद जाह्नवी ने कहा कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। हाल ही में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया था जिन्हे जाह्नवी का एक्स भी माना जाता है।

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में, जब जाह्नवी को अपने 'स्वयंवर' के लिए तीन एक्टर्स को चुनने के लिए कहा गया, ‘धड़क’ अभिनेत्री ने ‘ऋतिक, रणबीर और टाइगर’ को चुना। लेकिन जल्द ही उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर शादीशुदा हैं तो उन्हें इस लिस्ट में नहीं होना चाहिए। एक्टर्स के बारे में सोचते हुए जाह्नवी ने कहा, ‘यार सबकी तो शादी ही हो गई है’।

क्या विजय को स्वयंवर में शामिल करेंगी जाह्नवी?

जब स्वयंवर में शामिल करने के लिए जाह्नवी से विजय देवरकोंडा के बारे में पूछा गया तो, जान्हवी ने कहा, ‘उन्हें भी शादीशुदा ही समझना चाहिए, प्रैक्टिकली वो शादिशुदा ही हैं।’ सारा अली खान के साथ कॉफ़ी विद करण में जाह्नवी ने विजय को ‘चीज’ बताया था।

रश्मिका की ओर किया इशारा

इस बीच, विजय को कई मौकों पर रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया है, और यह अफवाह है कि दोनों बीते दिनों कथित तौर पर एक साथ मालदीव छुट्टियां मनाने भी गए थे। हाल ही में विजय ने अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब लोग आपसे प्यार करते हैं तो आपकी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश भी करते हैं, उन्हें इससे जरा भी दिक्कत नहीं होती हैं।

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article