बॉलीवुड

Shehzada Movie Review: एवरेज है Kartik Aaryan की शहजादा, Kriti Sanon के फैंस हो सकते हैं निराश

Shehzada Movie Review in Hindi: ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटीक उमैर संधू ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा एक एवरेज कॉमेडी मूवी है। उमैर के अनुसार कार्तिक ने शहजादा में ठीक-ठाक काम किया है और कृति सेनन अच्छा रोल डिजर्व करती थी। कृति के फैंस को शहजादा निराश कर सकती है।

Image

Shehzada Review: एवरेज है Kartik Aaryan की शहजादा, Kriti Sanon के फैंस हो सकते हैं निराश

Shehzada Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वीकेंड अपनी नई मूवी शहजादा लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसे रोहित धवन ने बनाया है। रोहित धवन और कार्तिक आर्यन ने पहली किसी मूवी के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म शहजादा का ट्रेलर कुछ दिनों पहले दर्शकों के सामने था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था। शहजादा के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में कई सारी उम्मीदें जगा दी थीं क्योंकि यह बहुत ही शानदार था। अगर विदेशों से सामने आ रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शहजादा के ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में जो उम्मीदें जगाई हैं, वो यह पूरी नहीं कर पाएगी। शहजादा एक औसत कॉमेडी मूवी है।

ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटीक उमैद संधू ने कुछ देर पहले ट्विटर के माध्यम से लोगों को बताया है कि शहजादा दर्शकों का मनोरंजन करेगी लेकिन इससे जो उम्मीदें सबको हैं, वो यह पूरी नहीं कर पाएगी। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'शहजादा एक एवरेज मास एंटरटेनर है। फिल्म के डायलॉग्स उतने अच्छे नहीं हैं और कहीं-कहीं पर बोर करते हैं। कार्तिक आर्यन ने ठीक-ठाक काम किया है। कृति सेनन अच्छा रोल डिजर्व करती थीं। यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।'

कार्तिक आर्यन के चार्म पर टिकी है शहजादा की कमाई

अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी शहजादा की कमाई एक्टर के चार्म पर टिकी हुई है। कार्तिक आर्यन के फैंस उनकी रॉम-कॉम मूवीज पसंद करते हैं। शहजादा का ट्रेलर उन्हें पसंद आया है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। फिल्म शहजादा से पहले कार्तिक-कृति लुका-छुपी में दिख चुके हैं। वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article