बॉलीवुड

शहनाज गिल ने कपड़ों के लिए ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब, बोलीं- रिया कपूर बोलेंगी तो वो भी उतार देंगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 01:21 PM IST

शहनाज गिल अपनी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। एक्ट्रेस फिल्म प्रमोशन के दौरान डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को डिजाइनर आउटफिट पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Image

Shehnaaz Gill (Credit Pic: Instagram)

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपनी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग (Thank You For Coming) को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक्ट्रेस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेसेस डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक्ट्रेस का डिजाइनर ड्रेस पहनना रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि शहनाज बॉलीवुड में आते ही बदल गई है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

एक्ट्रेस से फिल्म प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि लोग आपको कपड़ों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। आप क्या कहना चाहेंगी। इस पर शहनाज ने रिएक्ट करते हुए कहा, रिया कपूर कहेंगी तो वो भी उतार देंगे। एक्ट्रेस की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग उन्हें चीयर करते हैं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैंने हमेशा से डिजाइनर कपड़े पहनने का सपना देखा है। अब मेरे सारे सपने पूरे हो रहे हैं।

शहनाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर जहां फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि शहनाज को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिग बॉस 13 से शहनाज को पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article