साउथ मूवीज

Diljit Dosanjh ने अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' स्टाइल में हेटर्स को दिया करारा जवाब, कहा-"झुकेगा नहीं साला..."

अल्लू अर्जुन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इस समय पूरे भारत में अपने दिल-लुमिनाती टूर पर हैं। हाल ही में सिंगर चंडीगढ़ में परफॉर्म कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

Image

Diljit Dosanjh

अल्लू अर्जुन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी बीच दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की स्टाइल को कॉपी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि दिलजीत इस दौरान क्या बोल रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ इस समय पूरे भारत में अपने दिल-लुमिनाती टूर पर हैं। हाल ही में सिंगर चंडीगढ़ में परफॉर्म कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हाल ही में दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अल्लू अर्जुन का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

तो क्या जीजा झुक जाएगा?

इस दौरान दिलजीत लोगों से पूछ रहे हैं कि 'क्या आप लोगों ने पुष्पा फिल्म देखी हैं?' फिर खुद बोलते हैं, 'मैंने इसका पहला पार्ट देखा है, ये वाकई मस्त है।' इसी बीच दिलजीत एक फेमस डायलॉग बोल रहे हैं-"झुकेगा नहीं साला..।' फिर अपने स्टाइल में बोले हैं- 'अब साला झुकेगा नहीं तो क्या जीजा झुक जाएगा? ये डायलॉग सुनने के बाद लोगों को लग रहा है कि सिंगर ने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

शराब को लेकर सिंगर ने कहीं थी ये बात

अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया था। सरकार ने नोटिस जारी कर सिंगर को शराब वाले गाने को गाने से मना किया था। जिसके बाद दिलजीत ने कहा था-'आप कहते हैं कि मेरे गाने शराब पीने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। आज मैं कसम खाता हूं कि अगर अधिकारी देश में शराब की बिक्री बंद कर देंगे तो मैं जीवन में कभी भी शराब शब्द का इस्तेमाल करके गाना नहीं गाऊंगा।'

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article