बॉलीवुड

Khichdi 2 Teaser: हंसा और प्रफुल की कॉमेडी देख दर्शक हुए लोट पोट, सलमान खान की टाइगर 3 को देगी कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 12:45 PM IST

Khichdi 2 Mission Paanthukistan Teaser: हंसा की टोली दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया खिचड़ी 2 का टीजर। फिल्म अगले महीने 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

Image

Khichdi 2 Teaser (credit pic: instagram)

Khichdi 2 Mission Paanthukistan Teaser: खिचड़ी एक ऐसा टीवी शो है जिसने फैंस को खूब एंटरटेन किया। टीवी शो के बाद खिचड़ी मूवी भी आई थी। फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फैंस खिचड़ी 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने हाल ही में खिचड़ी 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। खिचड़ी 2 का दमदार टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

खिचड़ी 2 का टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। खिचड़ी 2 सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी।

यहां देखें खिचड़ी 2 का टीजर

टीजर की शुरुआत वॉयस ओवर से होती है जिसमें मिशन इम्पॉसिबल का जिक्र होता है जिसे टाइगर और पठान ने पूरा किया है। इसके बाद खिचड़ी के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मिशन दिया जाता है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। मिशन के दौरान दर्शकों को जमकर फैमिली ड्रामा देखने को मिला है। फिल्म का टीजर देख कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। टीजर में सुप्रिया पाठक हंसा के रोल में नजर आई। फिल्म में कृति कुल्हारी, प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में है। खिचड़ी 2 अगले महीने 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन और लेखन आतीश कपाड़िया ने किया है। खिचड़ी: द मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। अब 10 साल बाद खिचड़ी 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article