KRK made fun of Akshay as Pathaan crosses 900cr: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान सिनेमाघरों में 900 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दी थी, जिसके बाद से ही ये लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म पठान की कमाई ने उन लोगों की जुबान बंद कर दी है, जो इसका विरोध कर रहे थे। शाहरुख खान के फैंस ने बायकॉट गैंग को न केवल उनकी जगह दिखाई है बल्कि यह भी बताया है कि भारत में नफरत करने वालों की कोई जगह नहीं है।
फिल्म पठान की सफलता के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों पर मीम बन रहे हैं, जिनमें से अक्षय कुमार भी एक है। अक्षय कुमार इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, जिनकी फिल्में सिनेमाघरों में काफी लम्बे वक्त से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। कमाल आर खान ने ट्विटर पर अक्षय कुमार के ऊपर बना एक मीम शेयर किया है, जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार को हाथ जोड़ते हुए दिखाया गया है, जिसमें वो बायकॉट गैंग से लड़ते दिख रहे हैं। कमाल आर खान का ये ट्वीट कई लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हैं...

Pathaan के 900 करोड़ी होते ही KRK ने उड़ाई Akshay Kumar की खिल्ली, शेयर किया मजेदार मीम
बताते चलें कि अक्षय कुमार काफी लम्बे समय से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। यहां तक कि सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखी थी और रामसेतु को तो दर्शक भी नहीं मिले थे। केआरके ने अक्षय कुमार पर इस मीम से निशाना साधा है और कहा है कि वो कुछ खास लोगों को खुश करने की जगह अच्छी कहानियों पर ध्यान लगाएं। देखना होगा कि केआरके की इस नसीहत का अक्षय कुमार पर क्या असर पड़ेगा?
