बॉलीवुड

Gadar 2: रक्षाबंधन पर मेकर्स ने दिया तगड़ा ऑफर, 'पठान' तो क्या अब 'बाहुबली 2' को भी पछाड़ेगी सनी देओल की मूवी

Gadar 2 Special Offer On Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की मूवी 'गदर 2' इन दिनों छप्परफाड़ कमाई कर रही है। लेकिन मेकर्स ने इसकी कमाई में चार चांद लगाने के लिए रक्षाबंधन पर खास ऑफर रखा है, जिसके जरिए मूवी 'पठान' और 'बाहूबली 2' को भी पछाड़ सकती है।

Image

'गदर 2' पर मेकर्स ने रखा स्पेशल ऑफर

Gadar 2 Special Offer On Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' (Gadar 2) की अपार सफलता के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। सनी देओल की 'गदर 2' ने अपनी धमाकेदार कमाई के कारण बॉलीवुड की कई मूवीज को पछाड़ दिया है, जिसमें 'वॉर' से लेकर 'दंगल' तक शामिल है। लेकिन 'गदर 2' की कमाई को चौगुणी बनाने के लिए सनी देओल और मेकर्स ने नया दांव खेला है। दरअसल, 'गदर 2' के मेकर्स की ओर से फैंस के लिए दमदार ऑफर रखा गया है, जिससे इसकी कमाई न केवल 'पठान' बल्कि 'बाहुबली 2' को भी पछाड़ देगी।

सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) को लेकर दर्शकों ने रक्षाबंधन पर स्पेशल ऑफर रखा है। दरअसल, अब फैंस द्वारा 'गदर 2' की दो टिकट बुक करने पर दो टिकट और मुफ्त मिलेगी। हालांकि इसके लिए दर्शकों को एक कोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा। सनी देओल ने मूवी के ऑफर को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि ऑफर केवल 3 सितंबर तक ही सीमित है।

'गदर 2' (Gadar 2) के इस स्पेशल ऑफर से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कुछ यूजर्स ने तो यह ऐलान भी कर दिया है कि सनी देओल (Sunny Deol) की मूवी इस सप्ताह 500 करोड़ रुपये की कमाई पार कर जाएगी। 'गदर 2' के स्पेशल ऑफर से अनुमान लग रहा है कि मूवी 3 सितंबर तक ताबड़तोड़ कमाई करेगी और शाहरुख खान की 'पठान' को भी आसानी से मात दे देगी।

दर्शकों को खूब पसंद आई थी सनी देओल की 'गदर 2'

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' ने दर्शकों पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी थी। मूवी ने 40 करोड़ रुपये के साथ बंपर ओपनिंग की थी। आम लोगों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी 'गदर 2' की जमकर तारीफें की थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article