बॉलीवुड

Aamir Khan की फिल्म अगले साल क्रिसमस पर देगी दस्तक, इस बायोपिक में नजर आएंगे एक्टर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 29, 2023, 01:43 PM IST

आमिर खान ने इन दिनों अपने काम से ब्रेक लिया है। फैंस एक्टर के बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान अगले साल 2024 में क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर लाल सिंह चड्ढा के बाद इस नई बायोपिक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

Image

Amir khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने लाल सिंह चड्ढा के बाद से बॉलीवुड से ब्रेक लिया है। एक्टर की लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने ऐलान किया था कि वो काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। फैंस एक्टर के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।

एक्टर की अगली फिल्म साल 2024 में क्रिसमस के समय पर रिलीज होगी। फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आमिर की फिल्म अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में एक्टर लीड रोल निभाएंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

इस बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान

पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद वकील उज्जवल निकम पर फिल्म बनाएंगे। एक्टर इस फिल्म में दिनेश विजान के साथ काम करेंगे। एक्टर ने जब से उज्जवल निकम के बारे में सुना है तब से उन पर फिल्म बनाने का सोच रहे हैं। एक्टर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे या प्रोड्यूस करेंगे। इसका खुलासा नहीं हुआ है। आमिर इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर के रियूनियन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article