Bigg Boss 18 Shrutika Arjun and Rajat Dalal: सलमान खान का धमाकेदार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। घर में कैद कंटेस्टेंट्स अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शो की ट्रॉफी हासिल करने के लिए सभी घरवाले फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को उनके फैंस बाहर जमकर सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस 18 के बीते शो में 'टाइम गोड' टास्क के दौरान रजत (Rajat Dalal) के चीटिंग करने पर श्रुतिका उन्हें सारेआम कॉल आउट करती हैं और उन्हें गेम से बाहर निकाल देती हैं। यह देख श्रुतिका के फैंस बहुत खुश हो गए हैं और एक्ट्रेस की जमकर तरीफ कर रहे हैं। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते एपिसोड में 'टाइम गोड' का टास्क हुआ। इसमें पहले राउन्ड में रजत ने गेम में चीटिंग करते हुए जानबूझकर धक्का देकर सबके कटोरे का पानी नीचे गिरा दिया। जिसके बाद 'श्रुतिका अर्जुन' (Shrutika Arjun) गेम से बाहर हो जाती हैं और संचालक बन जाती हैं। इसके बाद दूसरे राउन्ड में चाहत पांडे, रजत को धक्का देती हैं उनके कटोरे का पानी गिरा देती हैं। ऐसे में जब बिग बॉस उनसे पूछते हैं कि इस बार किसे बाहर किया जाए तो श्रुतिका, 'रजत दलाल' का नाम लेती हैं और उन्हें गेम से बाहर कर देती हैं। रजत अपना बचाव करने सामने आते हैं लेकिन श्रुतिका उनकी एक नहीं सुनती हैं।
श्रुतिका कहती हैं कि "अगर पहले राउन्ड में धक्कामुक्की को सपोर्ट किया गया तो दूसरे राउन्ड में भी इसे सपोर्ट किया जाएगा। चाहत की वजह से या किसी की भी वजह से पानी गिरा हो फैसला यही है कि 'रजत दलाल' गेम से आउट।" श्रुतिका का यह फैसला देख फैंस काफी खुश हो जाते हैं और बोलते हैं कि "अब मजा आया गेम में।"
