Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। साउथ सिनेमा की ये फिल्म हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार कमाल कर रही है, जो सिलसिला 7वें दिन भी जारी रहा। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी (Pushpa 2 Hindi) ने 7वें दिन सिनेमाघरों में 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 406.50 करोड़ के पार निकल गई है। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये कमाने के लिए मात्र 7 दिनों का समय लिया है, जो कि अपने आपमें एक रिकॉर्ड है।
जाने-माने ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि साउथ सिनेमा की फिल्म पुष्पा 2 ने 7 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर डाला है। नॉन हॉलीडे पर रिलीज हुई किसी फिल्म द्वारा 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए लिया गया ये सबसे कम समय है। इससे पहले किसी फिल्म ने ये कमाल नहीं किया था। पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) न केवल वर्ल्डवाइड बल्कि हिन्दी में भी लगातार रिकॉर्ड बना रही है, जो सिलसिला बीते दिन भी जारी रहा।
ऐसा नहीं है कि पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office Day 7) ने केवल यही एक रिकॉर्ड बनाया है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 न केवल सबसे कम दिनों में 400 करोड़ की कमाई करने वाली मूवी बन गई है बल्कि इसने सबसे तेज 250 करोड़ रुपये और 300 करोड़ रुपये कमाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की जवान के नाम थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। बीते साल शाहरुख खान की जवान ने जो रिकॉर्ड बनाए थे, वो सभी इस साल अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने तोड़े हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पुष्पा 2 कमिंग वीकेंड में भी जलवा कायम रखेगी और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी।
