ये गाने का टीजर एक मिनट का है। जिसमें रजनीकांत का शानदार और एक मजेदार अवतार देखने को मिल रहा है। अब फैंस इस टीजर वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। रजनीकांत का स्वैग देखकर कोई अंदाजा भी लगा पाएगा की 74वें साल के एक्टर इनता शानदार डांस कर रहे हैं। बता दें इस गाने का नाम चिकिटू वाइब है। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को सिलंबरासन टीआर के पिता और एक्टर टी. राजेंद्र ने इसे अपनी आवाज दी है। ये गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हैं।
कब रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म
कुली में रजनीकांत के अलावा अक्किनेनी नागार्जुन, 'मंजुम्मेल बॉयज' फेम सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और कन्नड़ स्टार उपेंद्र भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की 'कुली' 1 मई, 2025 को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
धनुष ने दी जन्मदिन की बधाई
साउथ एक्टर धनुष ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है-"हैप्पी बर्थडे टू द वन, ओनली वन, सुपर वन, सुपरस्टार, द फेनोमेनन, द रीडिफाइन मास्स एंड स्टाइल .. माय थलाइवा। एक्टर के इस पोस्ट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
