बॉलीवुड

Gadar 2: सक्सेस पार्टी में शाहरुख-सनी देओल के बीच उमड़ा याराना, सालों पुरानी दुश्मनी भुलाकर लगाया एक-दूजे को गले

Sunny Deol Shah Rukh Khan Hugged Each Other At Gadar 2 Success Party: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान को गले लगाया। बता दें कि दोनों के बीच 'डर' के वक्त से ही दुश्मनी थी, लेकिन बीते दिन कैमरे के सामने दोनों एक-दूजे को गले लगाते दिखे।

Image

सनी देओल और शाहरुख खान ने लगाया एक-दूजे को गले

Sunny Deol Shah Rukh Khan Hugged Each Other At Gadar 2 Success Party: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने बीते दिन 'गदर 2' की अपार सफलता की खुशी में पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। जहां सलमान खान (Salman Khan) ने टशन के साथ एंट्री की तो वहीं दुश्मनी भुलाकर आमिर खान भी सनी देओल की पार्टी में पहुंचे। खास बात तो यह है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी 30 साल पुराना मनमुटाव दूर करते हुए सनी देओल की पार्टी में कदम रखा। इतना ही नहीं, शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) ने कैमरे के सामने एक-दूजे को गले भी लगाया।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल का 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) कैमरे के सामने एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिये। दरअसल, शाहरुख खान पार्टी से निकल रहे थे, ऐसे में सनी देओल उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिये। सनी देओल और शाहरुख खान के बीच याराना देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।

शाहरुख खान-सनी देओल के वीडियो पर फैंस ने दिया रिएक्शन

'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सनी देओल और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को साथ में देखकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी देओल और शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हें साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बस अब 'डर 2' की तैयारी कर लो।" एक यूजर ने कमेंट किया, "आखिरकार दोनों को साथ में देखने का मौका मिल ही गया।"

'डर' के वक्त से था मनमुटाव

बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच 'डर' मूवी के वक्त से ही मनमुटाव था। खुद सनी देओल ने भी कबूल किया था कि उन्होंने 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की। हालांकि 'गदर 2' देखने से पहले शाहरुख खान ने सनी देओल को फोन भी किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article