Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें पुष्पा 2: द रूल को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा टाइम हो गया है, लेकिन इसकी कमाई बढ़ते ही जा रही है। अब अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
बता दें 04 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर शो रखा गया था। इस प्रीमियर शो के दौरान एक बुरी घटना हो गई थी। इस प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म देखने हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे उस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। जिस कारण एक महिला की जान चले गई थी। इस मामले को देखते हुए पुलिस ने एक्टर सहित अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की थी। अब अल्लू अर्जुन ने उस घटना के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर से राहत पाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है। अब जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई होनी है।
इन धाराओं पर मामला हुआ था दर्ज
सिर्फ अल्लू अर्जुन के खिलाफ ही नहीं, बल्कि इस मामले में उनकी सुरक्षा टीम के साथ-साथ थिएटर की पूरी प्रबंधन टीम के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 118 और 105 के तहत आरोप दर्ज किया गया था।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 7वें दिन 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पुष्पा 2: द रूल' को 5 दिसंबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी।
