टीवी मसाला

Bigg Boss 18: फेयर बनने के चक्कर में अविनाश ने चढ़ाई विवियन डीसेना की बलि, लोग बोले- दुश्मन मिले हजार लेकिन...

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Troll For Betraying Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में नॉमिनेशन से बचने के लिए टास्क होगा, जिसमें अविनाश मिश्रा एक बार फिर से विवियन डीसेना को धोखा दे देंगे। इस बात के लिए अब अविनाश मिश्रा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Image

'बिग बॉस 18' के अविनाश मिश्रा हुए बुरी तरह ट्रोल

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Troll For Betraying Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच मचा घमासान अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 'बिग बॉस 18' में इस सप्ताह 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन शो में एक टास्क होगा, जिसके तहत एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से सुरक्षित किया जा सकता है। इस टास्क का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। हैरत की बात तो यह है कि टास्क में फेयर संचालक बनने के चक्कर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने विवियन डीसेना को फिर से धोखा दे दिया। इस बात के लिए अब अविनाश मिश्रा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि घरवालों को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की फोटोज लाकर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को देनी थी। लेकिन जो कंटेस्टेंट्स आखिरी में फोटो लाता, वो सदस्य इस टास्क से बाहर हो जाता। ईशा सिंह, विवियन डीसेना की फोटो लाकर देती हैं, लेकिन अविनाश कहते हैं कि ईशा लेट हो गई। अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना की फोटो पूल में फेंक देते हैं, जिससे 'मधुबाला' एक्टर के सिर से नॉमिनेशन की तलवार नहीं हट पाती।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) अपनी इस बात के लिए ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने अविनाश मिश्रा को लेकर लिखा, "दुश्मन मिले हजार, दोस्त न मिले अविनाश। विवियन डीसेना ने दिल से अपनी दोस्ती निभाई और दिखाई भी, लेकिन अविनाश ने विवियन को दोबारा न बचाकर अपना असली चेहरा दिखा दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अविनाश को कुछ ज्यादा ही अच्छा बनना है। अब विवियन से इसकी असुरक्षा साफ दिख रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे विवियन पसंद नहीं है, लेकिन मुझे बंदे के लिये बुरा लग रहा है। अविनाश बहुत ही एहसानफरामोश बंदा है। रजत और विवियन की वजह से टाइम गॉड का कंटेंडर बना, फिर टाइम गॉड।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article