बिजनेस

IEC 2024: साथ मिलकर बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने से हम ज्यादा दूर नहीं, बोले टाइम्स ग्रुप एमडी विनीत जैन

IEC 2024: टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित इंडिया इकोनॉमी कॉनक्लेव का ये दसवां एडिशन है और इसमें भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा है कि ये कोई दूर का सपना नहीं है, असल में इसे हकीकत में बदला जा सकता है जिसके लिए हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा।

Image

इस बार IEC 2024 की थीम "फास्ट-ट्रैक टू टॉप 3" है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया इकोनॉमी कॉनक्लेव 2024 का आगाज
  • टाइम्स ग्रुप के MD बोले, तेजी से आगे बढ़ना होगा
  • भारत को टॉप 3 इकोनॉमी बनाने का रोडमैप

IEC 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव यानी आईसीई का ये 10वां एडिशन है जिसकी शुरुआती आज से हो गई है। इस कॉनक्लेव के अंतर्गत टाइम्स नेटवर्क के एडिटेरियल लीडर्स, विचारक, पॉलिसी मेकर्स, इकोनॉमिस्ट बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल इंफ्लुएंसर्स मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का रोडमैप तैयार करते हैं। इस बार आईईसी 2024 की थीम फास्ट-ट्रैक टू टॉप 3 है।

टाइम्स ग्रुप के एमडी ने की शुरुआत

द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने आईईसी 2024 का आगाज करते हुए कहा, “भारत की इकोनॉमी को आकार देने वाले विजनरी, लीडर्स और चेंजमेकर्स को यहां इकट्ठा कर हमें बहुत खुशी हो रही है। आज हम यहां भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर बात करेंगे। ये कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि इसे हासिल भी किया जा सकता है। भारत ने बीते कुछ साल में बड़ी आर्थिक तरक्की हासिल की है जिससे ग्लोबल कम्यूनिटी का ध्यान हमारा देश खींच चुका है।”

हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा

विनीत जैन ने आईईसी 2024 में आगे कहा, "ये कॉनक्लेव एक प्लेटफॉर्म है जहां ग्रोथ के इस मौके को भुनाने, जानकारी देने और देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का रास्ता साफ होता है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना बहुत चुनौतीपूर्ण और मुश्किल काम है। हमें साथ मिलकर बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा जिससे भारत इससे भी बड़े पायदान पर अपनी जगह बना सके।"

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article