लाइफस्टाइल

Nails Care In Winter: सर्दियों में बार बार टूट रहे नाखून, तो इन आसान तरीकों से करें नेल केयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 12, 2024, 12:56 PM IST

सर्दियों में केवल स्किन, हेयर ही नहीं बल्कि नाखूनों से जुड़ी समस्याएं भी होती है। ऐसे में यहां हम कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप नाखूनों की सही देखभाल कर सकते हैं।

Image

Nails Care In Winter

सर्दी का मौसम अमुमन हर व्यक्ति को पसंद होता है। लेकिन ये अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लाता है। इस मौसम में स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स खूब होते हैं। इसके अलावा एक और प्रॉब्लम्स से लोग काफी परेशान रहते हैं तो वो है नाखूने के टूटने से। सर्दी के मौसम में लोगों के नाखून बहुत टूटते हैं। सर्दियों में नाखूनों के टूटने की असल वजह है ठंड और शुष्क वातावरण में नमी की कमी का होना। यह सूखापन नाखूनों को कमजोर बना देता है जिससे वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप नाखूनों के टूटने से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप नाखूनों का खास ध्यान रख सकते हैं।

मॉइस्चराइज का करें इस्तेमाल

सर्दियों में नाखूनों को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इसे मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल का तेल, जैतून का तेल या विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले इसे नाखूनों पर लगाकर सोएं।

पानी से नाखूनों को बचाएं

ठंड में नाखूनों को पानी से बचाएं। इस मौसम में ज्यादा देर तक नाखूनों को डुबोकर ना रखें। बर्तन धोते समय में दस्ताने का इस्तेमाल करना ना भूलें।

नेल पॉलिश का इस्तेमाल कम करें

सर्दियों में ज्यादा नेल रिमूवर का इस्तेमाल ना करें। बार बार नेल रिमूवर और नेक पॉलिश का इस्तेमाल करने से नाखून खराब हो सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article