Naagin Fame Adaa Khan Performs Umrah Shares Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदा खान ने इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। यूं तो अदा खान ने कई टीवी शोज में काम किये हैं, लेकिन 'नागिन' की शेषा बनकर अदा खान दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई थीं। काली नागिन के रूप में आज भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इन सबसे इतर अदा खान ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया छोड़कर मक्का शरीफ उमराह करने पहुंची हैं। अदा खान (Adaa Khan) ने उमराह से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। अदा खान की इन फोटोज को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के धोखे से घर में अकेले पड़े Vivian Dsena, मायूसी देख फैंस ने खोला मोर्चाअदा खान (Adaa Khan) ने खाना-ए-काबा की जियारत की और वहां से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अपनी फोटोज में अदा खान व्हाइट हिजाब में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। अदा खान ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "तकब्बलअल्लाह अल्हमदुलिल्लाह।" इसका अर्थ है अल्लाह हमारे और आपके प्रयास और दुआएं कबूल करें। अदा खान की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस सना खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने अदा खान को बधाइयां दीं और लिखा, "मेरी बहन को उमराह मुबारक। अल्लाह कबूल करे, आसान करे। अपनी दुआओं में हमें भी याद रखना।"
अदा खान की तारीफ में जुटे फैंस
अदा खान (Adaa Khan) की तारीफ में फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "माशा अल्लाह, अल्लाह आपको हर एक चीज से नवाजे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, उमराह मुबारक हो।" बता दें कि अदा खान के अलावा हिना खान, गौहर खान, आसिम रियाज, उमर रियाज, अली गोनी और तसनीम शेख जैसे कई सितारे उमराह कर चुके हैं।
