बॉलीवुड

सलमान खान की सगी मां सलमा खान ने सौतन हेलेन का हाथ पकड़कर किया जबरदस्त डांस, बर्थडे का वीडियो वायरल

Salma Khan dancing with Helen: बॉलीवुड कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की मां सलमा खान (Salma Khan) ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया था, जिसकी एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सलमा खान अपनी सौतन हेलेन (Helen Khan) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। सलीम खान ने सलमा से निकाह करने के बाद हेलेन के साथ घर बसाया था।

Image

Salma Khan Bday Videos

Salma Khan dancing with Helen: बॉलीवुड कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की मां सलमा खान (Salma Khan) ने हाल ही में अपना 83वां बर्थडे सेलीब्रेट किया, जिस मौके पर उनके परिवारवालों ने जमकर खुशियां मनाईं। सलमा खान के बर्थडे पर केवल परिवारवाले ही नहीं बल्कि उनकी खास हेलियां भी शामिल हुईं, जिन्होंने न केवल बधाई दी बल्कि डांस फ्लोर पर भी आग लगाई। सलमा खान के जन्मदिन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी सौतन हेलेन (Helen) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। सलमा खान और हेलेन (Salma Khan Helen Dance Video) ने भले ही एक ही शख्स के साथ शादी की हो लेकिन इस कारण कभी भी इनमें अनबन की खबरें नहीं आईं। जवानी के वक्त से ही ये दोनों औरतें एक ही घर में शांति से रहती आ रही हैं। पूरी इंडस्ट्री हेलेन और सलमा खान की कायल है क्योंकि ऐसा संयोग सामान्यत: देखने को नहीं मिलता है।

फैंस को पसंद आ रहा है सलमा खान-हेलेन का ये क्यूट वीडियो

सलमा खान और हेलेन का ये क्यूट डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को इन दोनों की जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है। फैंस हेलेन-सलमा की जोड़ी को देखकर बोल रहे हैं कि जिंदगी जीने का सलीका इन दोनों से सीखना चाहिए। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'सलमा-हेलेन ने इस वीडियो से जिंदगी जीने का सलीका सिखा दिया है। हमें इनसे सीखना चाहिए कि जिंदगी में खुश रहना कितना सरल है।'

खान ब्रदर्स की जान हैं सलमा खान

Salman Khan’s Mother Salma Dances With Helen At Her Birthday Party - Watch

Salman Khan’s Mother Salma Dances With Helen At Her Birthday Party - Watch. (Credit: Instagram)

सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान अपनी मां सलमा खान से बहुत प्यार करते हैं। बताया जाता है कि सलमान खान अपने माता-पिता की वजह से ही किसी बड़े बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं। उनके माता-पिता गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहना चाहते थे, जिस कारण सलमान खान ने कभी भी कोई बंगला नहीं खरीदा। अपनी सगी मां के साथ-साथ सलमान, अरबाज और सोहेल सौतेली मां हेलेन का भी भरपूर सम्मान करते हैं। फैमिली फंक्शन्स में जो तवज्जो सलमा खान को दी जाती है, वही सम्मान हेलेन को भी मिलता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article