Interdependent Relationship: क्या होता है इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप, खुशी के लिए खुशी सेअपना रहे कपल्स, सफल शादी का रामबाण मान रहे एक्सपर्ट्स

What is Interdependent Relationship: इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में कपल्स की खुशी एक दूसरे में होती है, रिलेशनशिप में ईमानदार होने से इमोशनल इंटिमेसी बहुत अच्छी होती है। एक दूसरे को हंसाना, काम में हाथ बंटाना, एक दूसरे की पसंद की कद्र करना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

What is Interdependent Relationship

What is Interdependent Relationship in Marriage

What is Interdependent Relationship: शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोगों के बीच असंख्य उम्मीदें, अथाह प्रेम और अनगिनत संभावनाएं होती हैं। यह ऐसा रिश्ता है जो किसी एक के दम पर ज्यादा दूर नहीं चल सकता। इस रिश्ते को चलाने के लिए मैं कि नहीं हम की मानसिकता की जरूरत होती है। जिस शादी में मैं हम पर हावी हो जाता है उस रिश्ते का टूटना पक्का है। शादीशुदा लोगों को यह समझने में बहुत देर हो जाती है कि हमसे आखिर कहां कमी रह गई कि हमारा रिश्ता चल नहीं पाया। लोग समझ नहीं पाते हैं कि शादी में कोई एक दूसरे के भरोसे नहीं रहता। दोनों एक दूसरे के पूरक होने के साथ ही एक दूसरे पर डिपेंडेंट हैं। डिपेंडेंसी का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि एक व्यक्ति दूसरे की जरूरतों को पूरा करे, इसका अर्थ यह होता है कि वह दूसरे का हर मौके पर सपोर्ट भी करे। एक दूसरे को भावनात्मक सपोर्ट देना है इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप कहलाता है।

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप क्यों है जरूरी

आजकल लड़का हो या लड़की, दोनों शादी से पहले अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बाद ही लोग शादी कर रहे हैं। जब दो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर इंसान शादी के रिश्ते में बंधते हैं तो जाने अनजाने में उस रिश्ते में हम की जगह मैं हावी होने लगता है। दोनों के लगता है कि मैं भी तो कमा रहा या रही हूं तो चीजें मेरे हिसाब से होनी चाहिए। धीरे धीरे यही धारणा शादी के रिश्ते को दीमक की तरह खोखला करती जाती है। अंत में सात जन्मों तक चलने की संभावना वाला शादी का रिश्ता कुछ सालों में ही तलाक के साथ खत्म हो जाता है। ऐसी ही किसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप।

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप की सोच

इंटरडिपेंडेंट का मतलब एक दूसरे पर इमोशनली डिपेंड होना है। इसकी वजह से कपल्स में एक बैलेंस बना रहता है। हेल्दी तरीके से एक-दूसरे पर डिपेंड रहते हैं और सपोर्ट करते हैं। कपल्स की अपनी इंडिविजुअल पहचान होती है, खुद को भूलते या खोते नहीं है। बड़ा फैसला लेने या मुश्किल हालातों में पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट बहुत जरूरी होता है। यहां पर यह इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप जादुई छड़ी की तरह काम करता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

रिलेशनशिप कोच और एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है कि आप एक-दूसरे पर भरोसा करें, एक-दूसरे का सपोर्ट करें और साथ मिलकर अपने गोल्स को अचीव करें। मजबूत इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में जब आप एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं, तो आप न सिर्फ अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं बल्कि आप अपनी लाइफ में भी ज्यादा खुश रहते हैं।

क्यों इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप चुन रहे कपल्स

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप की खूबियां जानने के बाद आप इसका फायदा भी जान लीजिए। दरअसल इस तरह के कपल्स की खुशी एक दूसरे में होती है, रिलेशनशिप में ईमानदार होने से इमोशनल इंटिमेसी बहुत अच्छी होती है। एक दूसरे को हंसाना, काम में हाथ बंटाना, एक दूसरे की पसंद की कद्र करना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इमोशनल इंटिमेसी के साथ फिजिकल इंटिमेसी भी बेहतर होती है। इसके अलावा पर 2025 में ट्रेंड करने वाले डेटिंग ट्रेंड को भी फॉलो कर सकते हैं।

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप के फायदे

नहीं होते लड़ाई झगड़े:

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप की सबसे खास बात ये है कि यह पति पत्नी के बीच होने वाले मनमुटाव और झगड़ों को खत्म करता है। ऐसे रिश्तों में पार्टनर्स को आजादी होती है कि वह अपने फैसले ले सके और उसके हर फैसले में सामने वाला सपोर्ट करता है। इस सोच के साथ रिश्ते की मिठास और खुशहाली बरकरार रहती है।

मिलता है जरूरी स्पेस:

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में कपल्स एक दूसरे को भरपूर स्पेस देते हैं। दोनों को अपनी मर्जी के काम करने की आजादी रहती है। अगर कोई कुछ गलत करता है तो सामने वाला उसे समझाता है। सिर्फ टोकने की जगह वह उसे बताता है कि इस काम को अगर इस तरह से करें तो बेहतर होगा। यही सपोर्ट सामने वाले के लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन होता है।

बरकरार रहती है इंपॉर्टेंस:

इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप में कपल्स एक दूसरे को खुद से कम या ज्यादा दिखाने या आंकने जैसी चीजों से दूर रहते हैं। वह पार्टनर को खुद से बेहतर साबित करने में नहीं लगे रहते बल्कि एक-दूसरे को सुनते हैं। अपने दिल की बातें शेयर करने में विश्वास रखते हैं। इससे पति पत्नी दोनों को लगता है कि सामने वाली की नजर में वह कितना महत्वपूर्ण है।

बढ़ती है इंटीमेसी:

शादीशुदा रिश्ते की मजबूती जिन चीजों पर निर्भर करती है उसमें इंटीमेसी का बड़ा स्थान होता है। आम कपल्स के मुकाबले इंटरडिपेंडेंट रिलेशनशिप चुनने वाले कपल्स के बीच इंटीमेसी काफी बेहतर होती है। दरअसल कपल्स के बीच की इंटीमेसी इस बात पर ही निर्भर करती है कि उनके बीच कितने खुशहाल संबंध हैं। जब लड़ाई झगड़े कम होंगे तो अपने आप प्यार के लिए ज्यादा वक्त मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!
संबंधित खबरें
Sakat Chauth Rangoli Design Photo बप्पा के नाम से खिल उठेगा आपका आंगन सकट चौथ पर बनाएं ऐसी लेटेस्ट गणेश जी रंगोली डिजाइन सिंपल ईजी टॉप 5 रंगोली फोटो

Sakat Chauth Rangoli Design Photo: बप्पा के नाम से खिल उठेगा आपका आंगन, सकट चौथ पर बनाएं ऐसी लेटेस्ट गणेश जी रंगोली डिजाइन, सिंपल, ईजी, टॉप 5 रंगोली फोटो

Top 5 Mehndi Design Photo Sakat Chauth 2025 गणेश जी के आशीर्वाद से भर जाएगा जीवन सकट चौथ पर रचाएं ऐसी खास मेहंदी देखें Simple Easy Mehndi Design Photo

Top 5 Mehndi Design Photo Sakat Chauth 2025: गणेश जी के आशीर्वाद से भर जाएगा जीवन, सकट चौथ पर रचाएं ऐसी खास मेहंदी, देखें Simple, Easy, Mehndi Design Photo

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes Images Quotes Live शुभ होगा पूरा साल मकर संक्रांति की सुबह फैमिली-फ्रेंड्स को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश देखें 100 हिंदी विशेस और Photos बरसेगा भगवान सूर्य का आशीर्वाद

Happy Makar Sankranti 2025 Wishes, Images, Quotes Live: शुभ होगा पूरा साल, मकर संक्रांति की सुबह फैमिली-फ्रेंड्स को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश, देखें 100+ हिंदी विशेस और Photos, बरसेगा भगवान सूर्य का आशीर्वाद

वो शायर जिसने राष्ट्रपति को गलत उर्दू पर टोका तो कैंसिल हो गया सीमेंट एजेंसी का परमिट नेहरू ने रोका फिर भी चले गए पाकिस्तान

वो शायर जिसने राष्ट्रपति को गलत उर्दू पर टोका तो कैंसिल हो गया सीमेंट एजेंसी का परमिट, नेहरू ने रोका फिर भी चले गए पाकिस्तान

Kaifi Azmi Shayari दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं पढ़ें यादों की बर्क में लिपटे कैफ़ी आज़मी के ये 21 चुनिंदा शेर

Kaifi Azmi Shayari: दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं.., पढ़ें यादों की बर्क में लिपटे कैफ़ी आज़मी के ये 21 चुनिंदा शेर

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited