Gadar 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने OMG 2 जैसी फिल्मों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म के ज्यादा शो हॉल हाउसफुल चल रहे हैं। सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर किया है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
400 करोड़ के पार कमाई
सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2)की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 10.40 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है। इसी के साथ अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 411 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिल्म की कमाई के आगे कई बॉलीवुड फिल्मों ने घुटने टेक दिए हैं। अब गदर 2 अब KGF 2 437 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आ गई है। सनी देओल ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं।
