Sunny Deol Confirm his role in Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इससे पहले एक्टर का नाम नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण( Ramayana) को लेकर जोड़ा जा रहा था। बताया जा रहा था कि सनी देओल रामायण में हनुमान का किरदार करते नजर आ सकते हैं। अब पहली बार इस अफवाह पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है क्या वह सच में हनुमान बनने वाले हैं या नहीं।
सनी देओल( Sunny Deol) ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि वह रामायण फिल्म का हिस्सा हैं, यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे अवतार फिल्म की तरह बनाया जा रहा है। पूरी मेहनत के साथ फिल्म निर्माता इसे बनाने में लगे हुए हैं। हालांकि सनी देओल फिल्म में किस किरदार को करने वाले हैं इस पर एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया है। केवल यह बात क्लियर की है कि वह रणबीर कपूर के साथ रामायण में दिखाई देंगे।
फिल्म के बारे में आगे जानकारी साझा करते हुए गदर 2 एक्टर ने बताया कि यह फिल्म बेहतरीन इफेक्ट्स के साथ बन रही है। जिसे देखकर यह नहीं पता चलेगा कि ये सच है या इफ़ेक्ट्स का कमाल , फिल्म में सच्चाई को इस तरह से दिखाया जाएगा कि ऐसा लगे कि यही असल में ऐसा है और रामायण के समय ऐसा ही हुआ होगा। बताते चले कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसे साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
