बॉलीवुड

Karan Johar की मीठी बातों से कंगना रनौत को लगा डर, बोलीं- पिछली बार ये 'मणिकर्णिका' देखना चाहते थे और...

Kangana Ranaut Epic Reaction On Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कंगना रनौत की मूवी 'इमरजेंसी' के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की। इसके बाद से ही सबको लगने लगा कि करण और कंगना के बीच दरार कम हो रही है। करण जौहर की इन बातों पर अब खुद कंगना ने रिएक्शन दिया है।

Image

करण जौहर की बातों पर कंगना रनौत ने दिया जवाब

Kangana Ranaut Epic Reaction On Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपनी फिल्मों के लिये खूब चर्चा में रहते हैं। कुछ ही दिनों पहले करण जौहर (Karan Johar) की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इन सबसे इतर करण जौहर हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर दिये बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'इमरजेंसी' के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की। ऐसे में सबको लगने लगा कि करण जौहर और कंगना रनौत के बीच दरार कम होने लगी है। करण जौहर की इन बातों पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन आया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें अब डर लगने लगा है। कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका' का जिक्र करते हुए ट्वीट किया और बताया कि करण जौहर इसी तरह उनकी 'मणिकर्णिका' मूवी देखने के लिए भी खूब एक्साइटेड थे। कंगना रनौत ने इस सिलसिले में कहा, "आखिरी बार जब इन्होंने कहा था कि ये मेरी 'मणिकर्णिका' देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो उसकी रिलीज वाले वीकेंड पर ही मेरे खिलाफ सबसे खराब कैंपेन शुरू किया गया था। मेरी मूवी के सभी लीड कलाकारों को मेरे ऊपर ही कीचड़ उछालने और फिल्म के खिलाफ जाने के लिए पैसे दिये गए थे। अचानक ही मेरा सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए बुरा सपना बनकर रह गया था।"

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर की बातों पर रिएक्शन देते हुए आगे लिखा, "अब मुझे डर लगने लगा है। क्योंकि वह एक बार फिर से एक्साइटेड हैं।" बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही 'इमरजेंसी' मूवी में नजर आएंगी, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करती नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article