इलेक्शन

Gujarat Election 2022: गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 09:53 PM IST

Gujarat Ex Cm Vijay Rupani: गुजरात विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने कि इच्छा जताई है।

Image

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल

Photo : BCCL

Gujarat Election BJP News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार रात घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने यह घोषणा उस वक्त की जब नई दिल्ली में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई है।

रुपाणी ने कहा, 'मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।' मौजूदा विधायक रुपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को भेजे एक पत्र में कहा कि उन्हें उनकी वर्तमान विधानसभा सीट मेहसाणा से टिकट के लिए दावेदार नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दिसंबर में होने वाला चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

भूपेंद्रसिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा भी नहीं लड़ेंगे चुनाव

पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा कि भाजपा के दो अन्य नेताओं, भूपेंद्रसिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा, जो रुपाणी कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री थे, ने भी घोषणा की है कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। दोनों मौजूदा विधायक हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

'हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे'

बताते हैं कि गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी ने कहा क‍ि मैंने सभी के सहयोग से पांच साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है, हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article