देश

Gujarat AAP Candidate List 2022: यहां देखें गुजरात चुनाव के आम आदम पार्टी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 11, 2022, 12:35 PM IST

AAP Candidate List for Gujarat Election 2022 (आप उम्मीदवारों की सूची 2022): केजरीवाल की पार्टी ने जिस तरह से अपनी दावेदारी पेश की है उससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। आप की ओर से अब तक उम्मीदवारों की नौ सूची जारी की जा चुकी है। गुजरात विस चुनाव के लिए उसने अब तक 118 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

Image

गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बने हैं।

Photo : PTI

Gujarat AAP Candidate List 2022 (आप उम्मीदवारों की सूची 2022): गुजरात में विधानसभा चुनाव इस बार भी दो चरणों (एक दिसंबर और पांच दिसंबर) को होंगे जबकि चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात चुनाव में परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच होता रहा है लेकिन इस बार आम आदम पार्टी (Aam Aadmi Party) अपने पूरे दमखम के साथ उतरी है। AAP ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। केजरीवाल की पार्टी ने जिस तरह से अपनी दावेदारी पेश की है उससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। अब तक उसने प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी कर दी है। सोमवार को पार्टी की तरफ से जारी इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई। केजरीवाल की पार्टी ने अब तक अपने 151 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। AAP विधानसभा की कुल 182 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अभी केवल एक सूची जारी की है। इस सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई।

AAP उम्मीदवारों की सूची (Candidate list of AAP)

क्रम संख्यासीट उम्मीदवार
1गांधीधाम बीटी माहेश्वरी
2दंता एमके बोमबाडिया
3पालनपुर रमेश नभानी
4कांकरेज मुकेश ठक्कर
5राधनपुरलालजी ठाकोर
6मोदासा राजेंद्रसिंह परमार
7राजकोट ईस्ट राहुल भुवा
8राजकोट वेस्ट दिनेश जोशी
9कुटियाना भीमाभाई दानाभाई मकवाना
10बोटाद उमेश मकवाना
11ओलपाद धार्मिक मालवीय
12वरछा रोड अल्पेश कठारिया
क्रम संख्यासीटउम्मीदवार
1कलोलकांतिजी ठाकोर
2दरियापुरताज कुरैशी
3जमालपुर खडियाहारून नागोरी
4दासडा अरविंद सोलंकी
5पालीताना डॉ. जेडपी खेनी
6भावनगर इस्ट हमीर राठौड़
7पेतलाद अर्जुन भारवाड़
8नाडियाद हर्षद वाघेला
9हलोल भरत रठवा
10सूरत पूर्व कंचन जारीवाल

कलोल से कांतिजी ठाकोर को टिकट

AAP की 10वीं सूची में कलोल से कांतिजी ठाकोर, दरियापुर से ताज कुरैशी, जमालपुर खड़िया से हारुन नागोरी,दसदा से अरविंद सोलंकी, पालिताणा से जेपी खेनी, भांवनगर ईस्ट से हमीर राठौर, पेटलाद से अरुण भारवाडी, नडियाद से हर्षद वाघेला, हालोल से भारत राठवा, सूरत ईस्ट से कंचन जरीवाला उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने आठवीं सूची में अपने 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने चंद्रिका सोलंकी को वडोदरा सिटी से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। युवराज सिंह जडेजा को देहगाम सीट, एलिसब्रिज सीट से पारस शाह, नारनपुरा से पंकज पटेल, मणिनगर से विपुल पटेल और धांधुका सीट से कैप्टन चंदू बमरोलिया को टिकट दिया है।

भाजपा-कांग्रेस को चुनौती दे रही AAP

गुजरात का चुनावी परिदृश्य लंबे समय से दो ध्रुवीय रहा है, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप भी यहां के चुनावी मैदान में हाथ आजमा रही है। आप यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस को भी चुनौती दे रही है जो भले ही प्रदेश में अपनी जमीन खो चुकी है लेकिन तब भी उसकी प्रभावी उपस्थिति है। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनावी तारीखों की घोषणा ऐसे समय की जब कुछ दिन पहले ही राज्य के मोरबी में पुल हादसा हुआ, जिसमें 135 लोगों की जान चली गई। पिछले महीने की 30 तारीख को हुई इस त्रासदी की भावनात्मक गूंज चुनावों में भी दिख सकती है।

इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

इस चुनाव के केंद्र में सत्ताधारी भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा हिन्दुत्व, ‘डबल इंजन’ की सरकार और सरकार में बने रहने की निरंतरता के अलावा मुफ्त चुनावी सौगात और कल्याणकारी योजनाओं के बीच चल रही बहस के होने के आसार हैं। पिछले कुछ सप्ताह से भाजपा और आप के बीच मुफ्त चुनावी सौगात और कल्याणवाद को लेकर जुबानी जंग चल रही है। चुनावों की तारीखों की घोषणा भले आज की गई हो लेकिन गुजरात में त्रिकोणीय चुनाव होने को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ समय से लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वयं एक नवंबर को मोरबी में थे और उन्होंने पुल हादसे से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की।

फिलहाल, सबकी निगाहें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ उनकी पार्टी के नेताओं पर टिकी हैं, जिन्होंने दशकों तक दो ध्रुवीय रहे राज्य में मतदाताओं को तीसरा विकल्प देते हुए जोर-शोर से प्रवेश किया है। इस बार का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उसने लगातार छह चुनावी जीत दर्ज करते हुए इस राज्य में पिछले 27 सालों से शासन किया है। आप के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इस राज्य में यदि उसने चुनाव जीत लिया तो उसके राष्ट्रव्यापी अभियान को इससे बहुत बल मिलेगा।

आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही AAP

आम आदमी पार्टी ने हालांकि गुजरात में देर से प्रवेश किया लेकिन अपने आक्रामक चुनाव प्रचार और लोकलुभावन चुनाव पूर्व घोषणाओं से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आप लुभावनी चुनावी घोषणाओं पर भरोसा कर रही है। चूंकि उसे पता है कि वह प्रदेश की राजनीति में नयी है, इसलिए मतदाताओं को लुभाने के लिए वह लोगों के दैनिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर जोर दे रही है। आप संयोजक केजरीवाल अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभाले हुए हैं। वह लगातार रैलियां कर रहे हैं और छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के नेता राघव चड्ढा भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

उम्मीदवारों की घोषणा में भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़ा

आप ने तो भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले काफी पहले ही चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी थी। उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में भी 10 वर्ष पुरानी पार्टी ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस फिलहाल शांत दिख रही है और लगभग चुनावी दौड़ से गायब नजर आ रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा में मशगूल हैं और वह अभी तक गुजरात के चुनावी परिदृश्य से नदारद रहे हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे भी या नहीं। उन्होंने पिछली बार पांच सितंबर को अहमदाबाद में पार्टी की एक रैली को संबोधित किया था। लोकसभा सांसद व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी ने कुछ मुस्लिम बहुल सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। गुजरात की सभी 182 सीट पर चुनाव लड़ रही आप दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article