इलेक्शन

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP के 12 उम्मीदवार घोषित, ये रही List

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 09:26 PM IST

AAP Candiate List: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 13वीं लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Image

आम आदमी पार्टी ने 12 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है

Photo : Twitter

AAP Candiate List in Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की 13वी लिस्ट, आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को कतारगाम विधानसभा सीट से दिया गया टिकट वहीं प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया करंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव। आम आदमी पार्टी अबतक 170 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है,

गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इटालिया कतारगाम से लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत जिले की कतारगाम सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पार्टी की गुजरात इकाई के महामंत्री मनोज सोरठिया करंज विधानसभा से उम्मीदवार होंगे।आप ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए 158 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। मतदान एक और पांच दिसंबर को होगा। इटालिया और सोरठिया के नाम गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के उन 20 स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं जिनके नाम मंगलवार को घोषित किये गये थे।

ये रही List-

AAP Candiate List in Gujarat Election

आम आदमी पार्टी अबतक 170 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है

आप के स्टार प्रचारकों में ये हैं शामिल

आप के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह तथा इशूदान गढ़वी आदि शामिल हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'राजनीति में युवाओं की भागीदारी ज़रूरी है। गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय युवा गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा सीट से और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा सीट से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी, दोनों युवाओं को मैं शुभकामनाएँ देता हूँ।'

इटालिया ने 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी

इससे पहले इटालिया और सोरठिया का नाम राज्य में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की दौड़ में भी चल रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते पूर्व टीवी एंकर और पत्रकार गढ़वी का नाम घोषित कर दिया गया। प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आने वाले इटालिया ने 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह पहले सरकारी सेवा में लिपिक थे और 2017 में गुजरात के एक मंत्री पर जूता फेंकने की घटना के बाद उनकी नौकरी चली गयी थी। इससे पहले वह पुलिस कांस्टेबल भी रह चुके हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article