Delhi Election Congress List: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस पर दिल्ली के दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। कुछ की सीट भी बदली जा सकती है।
आतिशी के सामने महिला उम्मीदवार पर चर्चा
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगभग 2 दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार चर्चा के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट भी जल्द जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री आतिशी के सामने मजबूत महिला नेत्री को कमान दी जा सकती है। पार्टी दिल्ली के सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की कवायद में लगी है।
इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के हवाले से बड़े नाम –
- संदीप दीक्षित : बाबरपुर
- अलका लांबा : नई दिल्ली
- देवेंद्र यादव : बादली
- अभिषेक दत्त : कस्तूरबा नगर
- मुदित अग्रवाल : चांदनी चौक
- रोहित चौधरी : नांगलोई
- अली मेहंदी : मुस्तफाबाद
- इशरत जहां : ओखला
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट
दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की थी। भाजपा ने 8 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थी। लोकसभी चुनाव 2019 और 2014 में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे?
भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
