देश

Gujarat Election: BJP किसी भी विधायक-सांसद के रिश्तेदारों को नहीं देगी टिकट, बुजुर्गों का भी पत्ता साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:03 PM IST

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे फेस के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार के चुनाव में बीजेपी,कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

Image

गुजरात में टिकट के बंटवारे के लिए अमित शाह कर रहे हैं मीटिंग

Photo : PTI

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए मीटिंग कर रहे हैं। इसी बीच एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी, नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगा। राज्य बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला हुआ है। इसके साथ ही बीजेपी 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को भी टिकट नहीं देगी।

इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने ट्विट करके कहा- "गुजरात प्रदेश संसदीय बोर्ड द्वारा गुजरात विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया गांधीनगर में चल रही है। मेरी बेटी प्रीतिबेन वसावा ने भी उम्मीदवारी की मांग की थी, लेकिन मौजूदा सांसद-विधायक के परिवार को टिकट नहीं देना पार्टी का फैसला है। हम निर्णय को सर्वोच्च प्राथमिकता मानेंगे और पार्टी के आदेश के अनुसार काम करेंगे। पार्टी जो भी नाम तय करेगी, हम जीतेंगे और अन्य सभी नेताओं को भी पार्टी के उम्मीदवार और भाजपा को जीतने के लिए काम करना चाहिए।"

गुजरात में टिकट तय करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्य चुनाव समिति की बैठक आज तीसरे दिन भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी जल्द से जल्द उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है, क्योंकि आप पहले ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है और कांग्रेस ने भी शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि इस बार 25 प्रतिशत उम्मीदवार नए होंगे। इसका मतलब है कि बीजेपी कई वर्तमान विधायकों और पूर्व विधायकों का टिकट काटने जा रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article