Margashirsha Purnima Upay 2024: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बहुत ही खास माना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की आखिरी पूर्णिमा तिथि होती है। इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 15 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा पर चंद्र देवता की पूजा करने से साधक को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और उसकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करने के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आइए जानें कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किन उपायों को करना शुभ होगा।
Margashirsha Purnima Upay (मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय)
लाल चुनरी चढ़ाएंमार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय मां लाल चुनरी अवश्य ही अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और साधक पर सदा अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं।
घी का दीपक जलाएं
पूर्णिमा के दिन शाम के समय में घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। ये दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख, समृद्धि आती है।
सफेद चीजों का दान
यदि आप अपने जीवन में लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद चीज जैसे चावल, आटा, चीनी आदि चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आप जल्दी ही परेशानी से निकल सकते हैं।
कच्चा दूध अर्पित करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी जी में जल में कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से तुलसी माना प्रसन्न होती है और आपके सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है।
चंद्रदेव को अर्घ्य
यदि आपकी कुंडली में चंद्रदोष है को इससे निजात पाने के लिए आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंद्र देव को अर्घ्य जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होंगे और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
