UPPSC RO ARO Admit Card 2023 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UPPSC RO Admit Card 2023) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी आरओ एआरओ की भर्ती परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं राज्य के करीब 58 जनपदों के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित होंगी।
UPPSC RO ARO Admit Card: दो पालियों में परीक्षा
उत्तर प्रदेश आरओ एआरओ के लिए कुल 1069725 की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11:30 तक निर्धारित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 से 3 बजकर 30 मिनट तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।UPPSC RO ARO Admit Card 2023 Download
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC UP RO ARO Admit Card 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
