अध्यात्म

जून 2026 में वाहन खरीदने के क्या हैं शुभ मुहूर्त, किस दिन नई कार या बाइक खरीदना रहेगा शुभ

June 2026 Vehicle Purchase Muhurat : अगर आप जून के महीने में नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि जून में वाहन खरीदने के लिए कौन से शुभ मुहूर्त मौजूद हैं।

Image

जून में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

June 2026 Vehicle Purchase Muhurat: हिंदू धर्म में किसी भी नई वस्तु की खरीदारी शुभ मुहूर्त में करना मंगलकारी माना जाता है। विशेष रूप से वाहन खरीदते समय शुभ तिथि, नक्षत्र और वार का ध्यान रखा जाता है ताकि वाहन सुख, सुरक्षा और समृद्धि का कारण बने। जून 2026 में अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) (Adhikmass) के कारण महीने के शुरुआती दिनों में वाहन खरीदने के लिए अधिकांश तिथियां शुभ नहीं मानी गई हैं। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में कुछ विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए कौन-कौन से दिन शुभ रहेंगे।

जून 2026 में वाहन खरीदने के शुभ दिन

जून के महीने में वाहन खरीदने के कम मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं कि जून में कब-कब वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

17 जून 2026, बुधवार

यह जून महीने का पहला शुभ वाहन खरीद मुहूर्त है।

  • मुहूर्त: सुबह 05:23 बजे से रात 09:38 बजे तक
  • तिथि: शुक्ल पक्ष तृतीया
  • नक्षत्र: पुनर्वसु और पुष्य

पुष्य नक्षत्र को सभी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन नई कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदना लाभकारी रहेगा।

22 जून 2026, सोमवार

यदि आप सप्ताह की शुरुआत में वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह दिन शुभ रहेगा।

  • मुहूर्त: सुबह 10:22 बजे से दोपहर 03:39 बजे तक
  • तिथि: अष्टमी
  • नक्षत्र: हस्त
हस्त नक्षत्र को व्यापार, खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है।

24 जून 2026, बुधवार

जून महीने का सबसे लंबा वाहन खरीद मुहूर्त 24 जून को प्राप्त हो रहा है।

  • मुहूर्त: सुबह 05:25 बजे से अगले दिन 25 जून सुबह 05:25 बजे तक
  • तिथि: दशमी और एकादशी
  • नक्षत्र: चित्रा और स्वाती

स्वाती नक्षत्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। यह नक्षत्र प्रगति, सफलता और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है।

25 जून 2026, गुरुवार

जून महीने का अंतिम शुभ वाहन खरीद मुहूर्त

  • मुहूर्त: सुबह 05:25 बजे से शाम 04:29 बजे तक
  • तिथि: एकादशी
  • क्षत्र: स्वाती

स्वाती नक्षत्र और गुरुवार का संयोग वाहन सुख और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने वाला माना गया है।

जून के पहले 15 दिन क्यों नहीं हैं शुभ

1 जून से 15 जून 2026 तक अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) चल रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद और अन्य मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा 16, 20, 23, 27 और 30 जून मंगलवार या अन्य ज्योतिषीय कारणों से वाहन क्रय के लिए वर्जित माने गए हैं।

वाहन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • वाहन लेने से पहले गणेश जी और भगवान विष्णु का स्मरण करें।
  • वाहन की डिलीवरी के बाद नारियल फोड़कर या विधिवत पूजा कर वाहन चलाएं।
  • वाहन पर स्वस्तिक या शुभ चिह्न बनाना शुभ माना जाता है।
  • संभव हो तो वाहन का रंग अपनी राशि या जन्मांक के अनुसार चुनें।
  • पहले दिन वाहन को मंदिर ले जाकर पूजा करवाना मंगलकारी माना जाता है।
जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए कुल चार प्रमुख शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। जो 17 जून, 22 जून, 24 जून और 25 जून हैं। इनमें 17 जून का पुनर्वसु-पुष्य नक्षत्र और 24-25 जून का स्वाती नक्षत्र विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। यदि आप नई कार, बाइक, स्कूटर या अन्य वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन तिथियों में खरीदारी करना शुभ फलदायी माना जा सकता है।
Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article