देश

जंग लगे चाकुओं पर FSSAI का बड़ा एक्शन: होटल, रेस्टोरेंट और फूड फैक्ट्रियों को तुरंत रोकना होगा इस्तेमाल

FSSAI ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ऐसे उपकरण खाद्य पदार्थों को दूषित कर सकते हैं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

Image

जंग लगे चाकुओं का इस्तेमाल न करने के निर्देश

FSSAI: देश में खाद्य सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाया है। अब FSSAI ने देशभर के रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को जंग लगे, टूटे-फूटे और क्षतिग्रस्त चाकू, ब्लेड तथा कटिंग उपकरणों का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है।

FSSAI की एडवाइजरी

FSSAI ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ऐसे उपकरण खाद्य पदार्थों को दूषित कर सकते हैं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBOs) को इन्हें तत्काल हटाने और सुरक्षित उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है। खाद्य सुरक्षा नियामक के अनुसार जंग लगे, क्षरित, टूटे हुए या धार से क्षतिग्रस्त चाकू और ब्लेड भोजन में धातु के कण, जंग या अन्य हानिकारक तत्व मिला सकते हैं। इससे भोजन की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

FSSAI का मानना है कि खाद्य उद्योग में स्वच्छता और सुरक्षा के उच्च मानकों को लागू करने के लिए ऐसे उपकरणों का उपयोग पूरी तरह समाप्त किया जाना जरूरी है। इससे पहले 12 जून को FSSAI ने खाद्य पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टेपल पिन, धातु के तार और अन्य समान सामग्री के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश जारी किया था। नियामक ने कहा था कि कई मामलों में खाद्य पैकेटों और केक आदि में स्टेपल पिन पाए गए, जिससे उपभोक्ताओं के गलती से इन्हें निगलने का खतरा बढ़ जाता है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

FSSAI ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले खाद्य व्यवसाय संचालकों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

खाद्य सुरक्षा पर बढ़ा फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के दिनों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए FSSAI लगातार सख्ती बढ़ा रहा है। पहले स्टेपल पिन और धातु के तारों पर कार्रवाई तथा अब जंग लगे चाकुओं और कटिंग उपकरणों पर रोक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से केस वापस, ट्रंप और ईरान के बीच वार्ता का ऐलान, मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे हो रहे जारी

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से केस वापस, ट्रंप और ईरान के बीच वार्ता का ऐलान, मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे हो रहे जारी

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

FIR वापस नहीं हुई, लगातार बदल रहे लोकेशन, खाने-पीने का भी संकट खड़ा हुआ...पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने सुनाया दर्द

FIR वापस नहीं हुई, लगातार बदल रहे लोकेशन, खाने-पीने का भी संकट खड़ा हुआ...पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने सुनाया दर्द