क्रिकेट

बीच-बचाव करने वाले पर भी कार्रवाई, वैभव मामले में आया मैच रैफरी का फैसला

वैभव सूर्यवंशी मामले में मैच रेफरी प्रदीप जायसवाल ने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, सजा क्या तय की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जिस पर कार्रवाई हुई उसमें डिकवेला भी शामिल हैं, जिन्होंने बीच-बचाव किया था।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

वैभव सूर्यवंशी मामले में मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने इसमें शामिल विशेन हलाम्बेज और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारत के खिलाफ त्रिकोणीय ’ए’ श्रृंखला के मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है। सोमवार को सुपर ओवर के बाद जब वैभव और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी 17 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई तब श्रीलंका के गेंदबाज ने दोनों खिलाड़ियों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

डिकवेला पर क्यों गिरी गाज

विकेटकीपर बल्लेबाज डिकवेला ने वैभव और हलाम्बेज के बीच झगड़े में बीच-बचाव किया था। सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और हलाम्बेज के बीच झगड़े को और बिगड़ने से रोकने वाले डिकवेला पर अधिक अपील करने के लिए कार्रवाई की गई। हलाम्बेज पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी। सूर्यवंशी को हलाम्बेज को धक्का देना पड़ा जो तीखी बहस के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे।

टाईम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- श्रीलंका ने खोला जीत का खाता

सजा का पता नहीं

इन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई तो की गई है, लेकिन सजा क्या मिली है या अभी पता नहीं चला है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सूर्यवंशी और उनके कप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई। तिलक समेत भारतीय खिलाड़ियों की अंपायरों के साथ लंबी बहस हुई थी और वे कम रोशनी में सुपर ओवर कराने पर ज़ोर दे रहे थे। अब फाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया ए को हर हाल में अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। उम्मीद है कि इसमें वैभव बल्ले से जवाब देंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article