UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर परों की भर्ती निकाली है। इसके संबंध में एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे स्टोरी में दी गई है।
कितने पदों की निकली भर्ती
UKMSSB द्वारा 196 नर्सिंग ऑफिसर के पदों की सीधी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि 196 रिक्तियों में 157 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और पुरुष नर्सिंग अधिकारी के लिए 39 पद हैं। इसमें भी डिप्लोमा और डिग्री के आधार पर रिक्तियों को बांटा गया है। जी हां, 126 महिला नर्सिंग अधिकारी के पद डिप्लोमा धारक के लिए हैं, जबकि पुरुष नर्सिंग अधिकारी के 31 पद डिप्लोमा धारकों के हैं, शेष डिग्री धारकों के लिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से कैसे करें डाउनलोड
कौन कर सकता है आवेदन
नर्सिंग अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जीएनएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग ऑनर्स, बीएससी नर्सिंग नियमित कोर्स या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता भारतीय नर्सिंग परिषद से स्वीकृत होनी अनिवार्य है।
क्या है नर्सिंग अधिकारी का सैलरी पैकेज
बता दें कि नर्सिंग अधिकारी के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें पे कमीशन के अनुसार 44,900 से लेकर 1.42 लाख रुपये मासिक सैलरी मिलेगी।
आवेदन की अंतिम डेट
जैसा कि हमने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है इसके बाद करेक्शन विंडो 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP BEd JEE Result 2026 Toppers: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर
क्या है चयन प्रक्रिया
बता दें कि भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 200 अंकों के कुल 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के मुख्य केंद्रों की बात करें तो देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
1. आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
3. मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के साथ रजिस्टर करें।
4. अब लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
क्या है आवेदन फॉर्म की फीस
सामान्य श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। उत्तराखंड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग उम्मीदवारों केलि आवेदन शुल्क 150 रुपये है।
