एजुकेशन

AKTU BTech Counselling 2026: बीटेक में प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 22 जून तक, यहां देखें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

AKTU BTech Counselling 2026: AKTU में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है।

Image

AKTU BTech Counselling 2026

AKTU BTech Counselling 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में नए एकेडमिक सत्र में बीटेक कोर्स में प्रवेश की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (UPTAC) के तहत चल रही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान किसी भी वजह से पीछे छूटे उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर कर पाएंगे। लेकिन बता दें कि यह अंतिम मौका है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि दोबार डेट आगे बढ़ाई जाने की संभावना कम है।

क्या है आवेदन की नई डेट

बता दें कि पहले बीटेक कोर्स में प्रवेश काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी, जिसे आगे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले पूरी कर लें।

कितने फेज में पूरी होगी काउंसलिंग

यूपीटीएसी के समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि अब तक करीब 80 हजार से अधिक उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार दाखिले की यह पूरी प्रक्रिया पांच मुख्य चरणों और दो विशेष राउंड्स में आयोजित की जाएगी, जिसका शेड्यूल इस प्रकार है -

पहला फेज: पहले चरण के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 2 जुलाई तक पूरी की जानी है। इसके बाद 4 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, वे 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा कर 'फ्रीज' या 'फ्लोट' का विकल्प चुन सकेंगे।

दूसरा फेज: दूसरे दौर की चॉइस फिलिंग 8 से 9 जुलाई तक चलेगी, जबकि इसका सीट अलॉटमेंट 11 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 11 से 13 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन, फ्रीज और फ्लोट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

तीसरा फेज: तीसरे चरण में ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग 14 से 15 जुलाई तक होगी और इसका सीट अलॉटमेंट 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। छात्र 17 से 18 जुलाई तक अपनी सीट कंफर्म और फ्रीज/फ्लोट कर सकते हैं।

चौथा फेज: चौथे दौर का सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई को होगा। इसके लिए कंफर्मेशन शुल्क 19 से 21 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा। यदि कोई छात्र अपनी सीट छोड़ना चाहता है, तो उसे 19 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन सीट विड्रॉ (Withdraw) करने का मौका मिलेगा।

कॉलेज जाकर फीस भरना है अनिवार्य

नियमों के अनुसार, पहले चार चरणों में जिन भी अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित होंगी और वह उन्हें स्वीकार करेंगे तो उन सभी को 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच आवंटित किए गए संबंधित कॉलेज में जाकर अपनी 'फिजिकल रिपोर्टिंग' यानी दस्तावेज और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article