एजुकेशन

NEET UG 2026: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी 50% की छूट

NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम देने वाले यूपी के छात्रों को सीएम योगी ने बड़ी राहत दी है। 21 जून को परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% की भारी छूट मिलेगी।

Image

NEET UG 2026 (Photo -AI)

NEET UG 2026: नीट यूजी री एग्जाम परीक्षा में शामिल होने वाले यूपी के छात्रों को बड़ी राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कि है की 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी परीक्षा देने जाने वाले यूपी के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में सफर करने पर किराए में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बस में केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

साढ़े तीन लाख छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि 21 जून को उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लगभग 3.5 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए किराए में 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, सीएम योगी ने एक और संवेदनशील कदम उठाया। उन्होंने कहा कि जो छात्र दूसरे जिलों से परीक्षा देने आ रहे हैं और जिनके पास रुकने का कोई इंतजाम नहीं है, प्रशासन उनके लिए ठहरने की आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराए।

परीक्षा की सुरक्षा के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता को हर हाल में बनाए रखा जाए और इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक व सुरक्षा प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं।

अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

हालिया विवादों को देखते हुए यूपी सरकार इस बार पूरी तरह मुस्तैद है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम पर परीक्षा को लेकर अफवाह, भ्रामक खबरें या गलत सूचनाएं फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी और पैनी निगरानी रखी जाए। ऐसी किसी भी गतिविधि पर प्रशासन को तुरंत और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article