यदि आप भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्होंने अभी तक या 20 जून से पहले केवाई नहीं कराते हैं और फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि सभी किसान समय पर अपना बायोमैट्रिक केवाईसी पूरी करें।
आपको याद दिलाते चलें कि पीएम किसान की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी जिसके तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 18,640 करोड़ रुपये भेजे गए। पीएम मोदी ने गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में ये किस्त जारी की थी।
केवाईसी आप पीएम किसान की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के अलावा किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंट पर जाकर कर सकते हैं। यह केवाईसी बायोमैट्रिक आधारित यानी चेहरा या फिंगरप्रिंट्स के जरिए ही होगा, इसके बिना केवाईसी मान्य नहीं होगा।
यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको समय-समय पर अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। पीएम किसान की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करके आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 20 जून 2026 को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। आमतौर पर प्रत्येक 4 महीने पर पीएम किसान की किस्त आती है, लेकिन इस बार 4 महीने से पहले ही आ रही है।