एजुकेशन

SSC CGL 2022: ssc.nic.in पर जारी हो गया CGL Tier II का शिड्यूल, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 07:15 PM IST

SSC CGL 2022 Tier 2 Exam Schedule Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर की टियर 2 परीक्षा 2022 के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां से परीक्षा की तारीखें नोट कर सकते हैं।

Image

जारी हो गया SSC सीजीएल टियर 2 का शिड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टीयर 2 परीक्षा के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार SSC CGL Tier 2 परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से परीक्षा की तारीखें नोट कर सकते हैं। बता दें, जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2022 का टियर-2 (SSC CGL Tier 2) दिनांक 02.03.2023 से 07.03.2023 तक आयोजित की जाएगी।

SSC CGL Tier 2 के लिए योग्यता

SSC ने 9 फरवरी, 2023 को टियर I परिणाम की घोषणा की। परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जो आवेदक एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे अब अपने एसएससी सीजीएल टीयर -2 परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

पेपर- I के प्रत्येक खंड के लिए अनुभागीय समय (सेक्शनल टाइमिंग) होगा। आवंटित समय पूरा होने के बाद, उम्मीदवार आटोमेटिक अगले सेक्शन में चले जाएंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों के पास पहले से प्रयास किए गए अनुभाग तक पहुंच नहीं होगी।

SSC CGL 2022 tier 2 Exam Shedule PDF

संयुक्त स्नातक स्तर की टियर 2 परीक्षा 2022

आधिकारिेक नोटिस ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर देखें Latest News नाम के सेक्शन में इस नाम से लिंक दिखाई देगा — Important Notice: Combined Graduate Level Examination, 2022 (Tier-II) - regarding
  • इस पर क्लिक करें, पीडीएफ रूप में नया पेज खुलेगा।

डायरेक्ट लिंक से चेक करें SSC CGL Tier 2 Exam Date

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2023 का आयोजन 2, 3, 4, 6, 7 मार्च 2023 को किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article