एजुकेशन

Noida School Closed: किसान आंदोलन की वजह से नोएडा में स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

Noida School Closed due to Farmer's Protest: किसानों के आंदोलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, नोएडा में कई प्राइवेट स्कूलों ने ऑफलाइन क्लासेस स्थगित कर ऑनलाइन मोड में जाने का फैसला किया है।

Image

Noida School Closed due to Farmers Protest

Noida School Closed due to Farmer's Protest: किसानों के आंदोलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, नोएडा में कई प्राइवेट स्कूलों ने ऑफलाइन क्लासेस स्थगित कर ऑनलाइन मोड में जाने का फैसला किया है। गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन में जब स्कूल बसें बच्चों को छोड़ने उनके घर के लिए निकली थीं तो करीब तीन से चार घंटे की देरी हुई थी। इस बार किसान आंदोलन को देखते हुए एक्सप्रेस पर स्थित स्कूलों ने बच्चों की पढ़ाई घर से ही ऑनलाइन कराने का मैसेज भेजा है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 30 डीपीएस नोएडा प्रबंधन के अनुसार स्कूल ने अभिभावकों को सोमवार को ही ऑनलाइन कक्षा संचालित करने के लिए जानकारी दे दी थी। श्रीराम मिलेनियम और एपीजे स्कूल में भी ऑनलाइन कक्षा संचालित हो रही हैं। सेक्टर-16, 62, 25, 26, 30, 31 और एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर के स्कूलों में ही ऑनलाइन कक्षा चलाई गई हैं।

चंडीगढ़ में स्कूल किए गए बंद

किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ के कई स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में आज की छुट्टी कर दी गई है। यहां आज होने वाले इम्तिहानों को स्थगित कर दिया गया है। पेरेंट्स को स्कूलों की ओर से मैसेज भेजे जा रहे हैं।

दिल्ली में धारा 144

किसानों के आंदोलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article