क्रिकेट

PAK vs SA: बैटिंग पोजिशन बदलते ही पाकिस्तानी बल्लेबाज का गरजा बल्ला, लेकिन शतक से सिर्फ दो रन रह गए दूर

PAK vs SA, Saim Ayub vs SA: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पाकिस्तान के सईम अय्यूब का बल्ला जमकर चला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर टीम के लिए विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन वे अपने शतक से सिर्फ दो रन दूर रह गए।

Image

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सईम अय्यूब। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs SA, Saim Ayub vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज सईम अय्यूब की बैटिंग पोजिशन बदलने का असर साफ देखने को मिला। सईम अय्यूब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 171.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 57 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 98 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वे अपने शतक से सिर्फ दो रन दूर रह गए। उनकी इस विस्फोटक पारी की मदद से पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाल स्कोर बनाने में सफल रही।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। सईम अय्यूब और अब्बास अफरीदी ने नाबाद पारी खेली।

बैटिंग पोजिशन का दिखा असर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के सईम अय्यूब को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इस दौरान वे मैदान पर ज्यादा देर नहीं रूक पाए थे। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने 206.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों का सामना किया था और 7 चौके की मदद से 31 रन बनाए थे। लेकिन सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनको प्रमोट कर के मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छा शुरुआत दिलाई।

टी20 में 500 रन से सिर्फ दो रन दूर

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सईम अय्यूब टी20 में 500 रन से सिर्फ दो रन दूर रह गए। 2023 में पाकिस्तान टीम के लिए डेब्यू करने वाले सईम ने अभी तक टी20 में 27 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 137.95 की स्ट्राइक रेट और 21.65 की औसत से कुल 498 रन बनाए हैं। उनका टी20 करियर का हाईएस्ट स्कोर 98 रन नाबाद है। सईम ने टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेले हैं। उन्होंने 179.16 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए हैं। उनका टी20 करियर में यह किसी टीम के खिलाफ बेस्ट स्ट्राइक रेट है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article