एजुकेशन

12th Pass Education Loan Process: 12वीं के बाद एजुकेशन लोन के लिए कैसे करते हैं आवेदन, जानें किन डॉक्यूमेंट की होती है जरूरत

12th Pass Education Loan Process in Hindi, Documents, Eligibility Criteria Full Details For Education Loan: पैसों की कमी से अब हायर एजुकेशन में रुकावट नहीं आने वाली है। कोई स्टूडेंट्स किसी यूनिवर्सिटी में तो कोई मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकता है। मिडिल क्लास परिवारों का एक बड़ा वर्ग आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन का रुख नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हायर एजुकेशन में पढाई का खर्च उठाने के लिए एजुकेशनल लोन की मदद ले सकते हैं।

Image

एजुकेशन लोन

Photo : iStock

12th Pass Education Loan Process, Document, Eligibility Criteria Full Details: मिडिल क्लास परिवारों का एक बड़ा वर्ग आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन का रुख नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हायर एजुकेशन में पढाई का खर्च उठाने के लिए एजुकेशनल लोन (Educational Loan for 12th Pass Students) की मदद ले सकते हैं। पैसों की कमी से अब हायर एजुकेशन में रुकावट नहीं आने वाली है। कोई स्टूडेंट्स किसी यूनिवर्सिटी में तो कोई मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकता है।

पिछले कई सालों में देश में एजुकेशन लोन में तेज गति से वृद्धि हुई हैI रिजर्व बैंक के अनुसार बारह महीनों में एजुकेशनल लोन देने में 12 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। अन्य जानकारी के अनुसार, बीते दस सालों में विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेने वाले छात्रों में संख्या में लगभग 215% की वृद्धि दर्ज की गई है।

Eligibility for Education Loan: कैसे ले सकते हैं एजुकेशन लोन?

एजुकेशनल लोन छात्रों की इस समस्या को बहुत हद तक कम करता हैI हालांकि, एजुकेशन लोन लेने के लिए कई शर्तें होती हैं। इन शर्तों का पालन करने पर ही लोन मिल पाता है। एजुकेशन लोन लेने की निम्नलिखित शर्तें होनी चाहिए-

  • एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने वाला छात्र एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • यदि लोन अप्लाई करने वाले छात्र की आयु 18 वर्ष से कम है, तो उसके माता-पिता को उनकी ओर से लोन के लिए आवेदन करना होगा।
  • आवेदक के पास मजबूत एजुकेशनल रिकॉर्ड होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र को किसी प्रतिष्ठित विदेशी कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान में प्रवेश प्राप्त होना
  • आवेदक का चुना हुआ कोर्स प्रोफेशनल होना चाहिए क्योंकि बैंक ऐसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हैं जो छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करते हैं।

Documents for Education Loan: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

बता दें कि सभी बैंकों के आवश्यक डाक्यूमेंट्स अलग-अलग हो सकते है, हालांकि कुछ ऐसे डाक्यूमेंट्स भी होते हैं जो लगभग सभी जगह सामान्य होते हैंI आइए जानें ऐसे कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जो एजुकेशन लोन के लिए जरूरी हैं-

  • छात्र का कोई एक पहचान पत्र होना जरूरी है। इसमें पैन, पासपोर्ट, ड्राइवर लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जरूरी है।
  • निवास पते का प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके लिए टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, पाइप्ड गैस बिल की नवीनतम प्रति या पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की कॉपी होनी चाहिए।
  • एजुकेशनल रिकॉर्ड के तौर पर 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट होना चाहिए।
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि अन्य बैंकों/उधारदाताओं से कोई पिछला लोन है, तो पिछले 1 वर्ष का लोन खाता विवरण होना चाहिए।

How to Apply for Education Loan: कैसे करें आवेदन?

सरकारी और प्राइवेट बैंकों द्वारा एजुकेशन लोन ऑफर किया जाता है। एजुकेशन लोन के लिए सभी बैंकों के लिए अलग-अलग नियम होते हैं। सभी का अपना अलग ब्याज दर भी होता है। ऐसे में आपको बैंक की वेबसाइट या निकटतम ऑफिस में इसकी डिटेल्स मिल जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article