रायपुर

महादेव सट्टेबाजी ऐप: ED ने कोलकाता में फिर की छापेमारी की, 130 करोड़ रुपये की राशि के लेन-देन पर रोक

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में कोलकाता में नए सिरे से तलाशी ली है और 130 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिभूतियां और जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दी है।

Image

महादेव सट्टेबाजी ऐप: ED ने कोलकाता में फिर की छापेमारी की, 130 करोड़ रुपये की राशि के लेन-देन पर रोक

Mahadev Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में कोलकाता में नए सिरे से तलाशी ली है और 130 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिभूतियां और जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दी है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को चलाया गया।

यह मामला संघीय एजेंसी द्वारा जारी जांच से संबंधित है जिसमें छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ नौकरशाहों और राजनेताओं के शामिल होने का आरोप है। ईडी ने कहा कि कोलकाता में की गई तलाशी के दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत 130.57 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभूतियां और जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

ईडी ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और चार आरोपपत्र दाखिल किए हैं। इसने 2,426 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां भी कुर्क की हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article