शहर

Meerut में लिफ्ट अटक गए सपा विधायक, हलक में अटकी जान; देखें Video

मेरठ में समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी न्यायालय कोर्ट की लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ उनके गार्ड और अधिवक्ता भी फंसे थे, जिससे सभी की जान हलक में अटकी रही।

Image

मेरठ में लिफ्ट में फंसे सपा विधायक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मेरठ: मेरठ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक समेक कई अधिवक्ता सकते में आ गए। दरअसल, न्यायालय कोर्ट की लिफ्ट बीच रास्ते में ही अटक गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के शहर विधायक रफीक अंसारी, उनके गार्ड, साथी सहित कई अधिवक्ता फंस गए। इस दौरान लिफ्ट कई बार ऊपर नीचे गई, लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुल सका, जिससे सभी लोग परेशान हो गए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक समेत सभी लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

2 महीने में खराब हो गई लिफ्ट

वीडियो शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें लगभग आधा घंटे तक सभी लोग फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला और कई बार लिफ़्ट ऊपर नीचे आने जाने लगी, जिससे लोग सकते में आ गए। मेरठ कोर्ट में हुई लिफ्ट की इस घटना से प्रशासन भी परेशान दिखा। वीडियो में एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि इसी साल अक्टूबर महीने में लिफ्ट का उद्घाटन जिला जज के हाथों किया गया था, जिसमें 2 महीने की भीतर ही खराबी आ गई।

आपको बता दें हाल ही के दिनों में लिफ्ट से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल के दिनों में एक अस्पताल की लिफ्ट टूटने की घटना से एक महिला मरीज की मौत हो गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article